Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakhi Adil Video: पैपराजी के सामने आदिल ने राखी सावंत से मांगी माफी, बोले- हां मैंने शादी की है

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 05:24 PM (IST)

    Rakhi Adil Video राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। इसी बीच अब आदिल और राखी का नया वीडियो सामने आया है जिसमे ...और पढ़ें

    Rakhi Sawant, Adil Khan, Rakhi Sawant Video
    Rakhi Sawant, Adil Khan, Rakhi Sawant Video

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Adil Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और बिग बॉस फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। पिछले काफी समय से राखी ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान को डेट कर रही है। इसी बीच बुधवार यानी 11 जनवरी की सुबह सोशल मीडिया पर राखी और आदिल के निकाह की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। शाम होते होते राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर इन सभी फोटो को शेयर कर अपनी और आदिल की शादी की खबर पक्की मुहर लगा दी। हालांकि इन सब के बीच आदिल खान ने अपनी शादी से इंकार भी किया और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और राखी संग फोटो शेयर कर निकाह पर पक्की पक्की मुहर लगा दी।

    मीडिया के सामने आदिल ने राखी से मांगी माफी

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे आदिल और राखी ने शादी की बात कबूल के बाद पहली बार मीडिया से बात की है। ऐसे में आदिल कहते हैं मुझे कबूल है कबूल है और कबूल है वहीं फिर राखी भी कबूल है कहती है। इसी बीच आदिल अपनी पत्नी राखी को कहते हैं मुझे माफ कर दो.. फिर राखी कहती है पति-पत्नी में माफी नहीं होती, सिर्फ प्यार होता है। इसके बाद आदिल कहते है हां मैंने राखी से शादी की है आई लव यू...।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    जुलाई 2022 में की थी इस कपल ने कोर्ट मैरिज

    आपको बता दें, इस कपल ने अपनी शादी 2 जुलाई साल 2022 में की थी। कोर्ट मैरिज के साथ इस कपल ने निकाह सेरेमनी भी की थी। इसके लिए राखी ने धर्म परिवर्तन तक कर लिया था और अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया था। इस कपल की शादी को 6 महीने हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें-  Deepika Padukone के 'बेशर्म रंग' गाने पर श्‍वेता त‍िवारी ने दिखाया अपना जलवा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

    यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Wedding: पैपराजी के सामने राखी के ड्रामे के बाद आदिल ने कबूल की शादी की बात, लिखा ये नोट

    खबरें और भी