Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उसने मेरा न्‍यूड वीडियो बनाया', Rakhi Sawant को लेकर Adil Khan ने खोले ऐसे राज, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 04:07 PM (GMT+05:30)

    Adil Khan Exposed Rakhi Sawant राखी सावंती (Rakhi Sawant) ने फरवरी में पति आदिल पर कई तरह के आरोप लगाए थे और उन्हें सलाखों के पीछे भी भिजवाया। महीनो ...और पढ़ें

    Rakhi Sawant And Adil Khan Photo Credit Instagram
    Rakhi Sawant And Adil Khan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. 6 महीने बाद जेल से बाहर आए राखी के पति आदिल
    2. आदिल खान दुर्रानी ने राखी के एक-एक राज से उठाया पर्दा
    3. मैं अपने जस्टिस (Justice) के लिए लड़ाई करुगा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Adil Khan Exposed Rakhi Sawant: राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2023 की शुरुआत में राखी सावंत की पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया पर काफी खबरे सामने आई थी।

    राखी ने पति आदिल पर कई तरह के आरोप लगाए थे और उन्हें सलाखों के पीछे भी भिजवाया। महीनों तक आदिल और रखी की पर्सनल लाइफ ने चर्चा बटोरी थी। वहीं अब 6 महीने बाद आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) ने राखी को लेकर कई खुलासे किए।

    आदिल दुर्रानी ने खोले राखी सावंत के राज

    राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी 6 महीने बाद अब जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने  Bollywood Bubble को दिए इंटरव्यू में एक-एक राज से पर्दा उठाया है। आदिल ने बताया कि राखी ने उनका न्यूड वीडियो बनाया था। उनको ड्रग्स दिया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों से पैसे लूटती थीं। उन्होंने बताया है कि मैं बहुत तकलीफ झेल कर आया हूं। मेरे साथ-साथ मेरे पेरेंट्स ने भी काफी कुछ झेला है। हालांकि अब मैं खुश हूं कि बाहर हूं और बता सकता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Adil Khan Durrani (@iamadilkhandurrani)

    राखी सावंत मुझसे 19 साल बड़ी है- आदिल खान

    आदिल खान ने इस इंटरव्यू में बताया कि राखी सावंत मुझसे पूरे 19 साल बड़ी हैं। वो हमेशा झूठ बोलती थी कि मैं 7 साल बड़ा हूं। उन्होंने कहा,  मैं 27 साल का हूं। मैं उसको हर बार बोलता था राखी झूठ मत बोले वो मेरी बात नहीं सुनती थी। उनका पहला गाना परदेसिया आया था तब वह 25 साल की थी और आज वह 45 साल की है और रही बात मेरी तो मेरी तो पूरी हिस्ट्री गूगल पर है। मेरी उम्र से लेकर मैं कितना पढ़ा लिखा हूं ये सब गूगल पर मेरे बारे में लिखा हुआ है तो कहां से मैं उससे बड़ा हूं।

    खबरें और भी

    'प्रेग्नेंसी की खबर भी थी झूठी'

    आदिल ने इस दौरान ये भी बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर भी फेक थी। आदिल ने बताया कि राखी कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। उसका यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। तीन दिन तक मैं उसके साथ ही था। पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से उसका यूट्रस रिमूव कर दिया गया था। तो ऐसे में वो कैसे मां बन सकती है।

    राखी ने बनाया था आदिल का न्यूड वीडियो

    इस इंटरव्यू में आदिल ने बताया कि, राखी ने उनका एक न्यूड वीडियो शूट किया था और उसे ब्रॉडकास्ट करवाने की कोशिश कर रही थी। वो मुझे समलैंगिक साबित करना चाहती थी। इतना ही नहीं, उसने मुझे ड्रग्स दिए थे और उसके बाद उसने जो कुछ भी पूछा मैं वो बोल रहा था। जबकि उस वक्त मैं होश में भी नहीं था। सिर दर्द की गोली खा रहा था। उसके बाद मैंने 41 लाख रुपये उसके बैंक में ट्रांसफर किया था। उसने मुझे लूटा है। आखिरमें आदिल ने कहा कि मैं अपने जस्टिस (Justice) के लिए लड़ाई करुगा।