यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सैफ अली खान, एक्टर की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
Saif Ali Khan Birthday हिंदी सिनेमा के नवाब यानी सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ के बर्थडे के मौके पर तमाम फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें ब ...और पढ़ें

HighLights
- 53 साल के हुए सैफ अली खान
- करोड़ों की प्रोपर्टी के मालिक हैं सैफ
- लग्जरी कारों के शौकीन हैं एक्टर
नई दिल्ली जेएनएन: सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं, जो अपने दमदार अभिनय के लिए काफी जाने जाते हैं। हिंदी सिनेमा के नवाब सैफ 16 अगस्त यानी आज 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
90 के दशक से लेकर अब तक एक्टर ने शानदार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। सैफ के बर्थडे के मौके पर हम आपको इस लेख में उनकी टोटल नेट वर्थ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
जानिए कितनी है सैफ अली खान की नेट वर्थ
नवाबों के खानदान से नाता रखने वाले सैफ अली खान फैमिली बैकग्राउंड से पहले से ही काफी मजबूत हैं। साल 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' के जरिए सैफ ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 30 साल के फिल्मी करियर में इन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, आरजू, कच्चे धागे, सलाम नमस्ते, हम तुम, लव आज कल, ओमकारा, गो गोआ गॉन, कल हो न हो,परणीता,रेस, टशन और तान्हाजी' जैसी कई फिल्मों जरिए हर किसी का दिल जीता है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इस बीच गौर करें सैफ अली खान की नेट वर्थ की ओर तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की टोटल नेट वर्थ करीब 150 मिलियन डॉलर की है, जोकि भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 1200 करोड़ के आस-पास बैठती है। सालाना सैफ करीब 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं, जबकि महीने के हिसाब से आंकड़ा 3 करोड़ से अधिक है।
आदिपुरुष कलाकार की कमाई का मुख्य जरिया उनकी फिल्में, वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल इन्वेसमेंट हैं। कई खबरों में ये भी कहा जाता है कि पटौती खानदान के 10वें नवाब सैफ अली खान की कुल संपत्ति करीब 5000 करोड़ के आस-पास है। जबकि एक्टर के दो प्रोडेक्शन हाउस इलुमिनाटी फिल्म्स और ब्लैक नाइट फिल्म्स के मालिक हैं।
खबरें और भी
शानदार है सैफ अली खान का कार कलेक्शन
इंडस्ट्री के सफल अभिनेता होने के नाते सैफ अली खान के पास हरियाणा में पटौदी पैलेस, भूपाल और मुंबई में करोड़ों की कीमत वाली प्रोपर्टी मौजूद हैं। एक्टर मायानगरी के बांद्रा स्थिति आलीशान अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा इनके पास लग्जरी और करोड़ों की कीमत वाली कारों का शानदार कलेक्शन है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ के पास मर्सडीज बेंज S350, ऑडी R8 स्पाइडर, रेंज रोवर स्पोर्ट्स , बीएमडब्लू 730LD, जीप ग्रांड चेरोकी और फोर्ड मसटैंग जीटी500 जैसी शानदार और बेशकीमती कार मौजूद हैं।