Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush Controversy: मां को लेकर मनोज मुंतशिर ने शेयर किया नया वीडियो, यूजर बोले, अपना ड्रामा बंद करो'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 10:43 PM (GMT+05:30)

    Manoj Muntashir आदिपुरुष के डायरेक्टर और राइटर पर दर्शक कई सवाल दाग रहे है। सोशल मीडिया पर ओम राउत और मनोज मुंतशिर को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अ ...और पढ़ें

    Manoj Muntashir, Adipurush Controversy Photo Credit Instagram
    Manoj Muntashir, Adipurush Controversy Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. आदिपुरुष विवाद के बीच मनोज मुंतशिर ने शेयर किया नया वीडियो।
    2. वीडियो देख फिर सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स।
    3. आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Muntashir Adipurush: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है।

    फिल्म के डायरेक्टर और राइटर पर दर्शक कई सवाल दाग रहे हैं। सोशल मीडिया पर ओम राउत और मनोज मुंतशिर को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अब  मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर एक बार फिर लोग भड़के नजर आ रहे हैं।

    मनोज मुंतशिर ने शेयर किया वीडियो

    मनोज मुंतशिर ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मां की तारीफे और उनकी अहमियत बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मनोज कहते हैं,

    'जो हर वक्त आसपास रहे वो अक्सर नहीं आता,

    मां के साथ भी यहीं होता है...

    पता नहीं कब घर के किसी कोने में वो खो जाती है,

    वो इतना दिखती हैं दिखना बंद हो जाती हैं...

    तुमने आखिरी बार उसे आंख भरकर कब देखा था,

    कब उसकी साड़ी या सूट की तारीफ की...कब उसकी चूड़ियों का रंग नोटिस किया, कब उसकी नेल पॉलिश पर अपनी राय दी...

    आखिरी बार कब कहा था मां जंच रहीं हो...बहुत प्यारी लग रहीं हो,

    तुम्हें क्या लगता है उसे सिर्फ तुम्हारा कमरा सजाना और तुम्हारा स्वेटर बुनना अच्छा लगता है?

    मां भी कभी लड़की थी दोस्त और हर लड़की की तरह तारीफ सुनना उसे भी अच्छा लगता है...

    अभी देर नहीं हुई है, जाओ और तुम्हारी में खूबसूरत दुनिया को कोई लड़की हो नहीं सकती ये सच उसे आज और अभी बताओ...।

    यूजर्स ने फिर लगाई राइटर की क्लास

    इस वीडियो के बाद यूजर्स मनोज मुंतशिर को खरी-खोटी सुना रहे हैं।  इस पोस्ट पर ज्यादातर लोग अपना गुस्सा ही जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  जहां अच्छी बात करनी थी। वहां मजाक बना दिया। आप लोगों से हिंदुओं को कोई उम्मीद करनी ही नहीं चाहिए। सब पैसा कमाते-कमाते कीमते भुल गए हो कि जिस धर्म से सबकी पहचान है। उसको दो पैसों के चक्कर में खराब कर रहे है आप लोग।

    दूसरे यूजर ने लिखा, अतीक पहले कुछ और वीडियो लगाया था फिर वह हटाकर अब कुछ और लगा रहे हो। इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है जब तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं होता है, गायब हो जाओ।  आपने अक्षम्य अपराध किया है उसके लिए आपको कभी माफ नहीं किया जा सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा, हे प्रभु इसकी नाभि पर बाण मारिये।  

    मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष के डायलॉग लिखे बकवास- यूजर्स

    बता दे, आदिपुरुष में मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए डायलॉग्स से दर्शक काफी नाराज है, जिसके चलते वह अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir)

    खबरें और भी