Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush Controversy: रावण बने सैफ अली खान को देख भड़के 'दुर्योधन', बोले- बना दिया तालिबानी, जीसस क्राइस्ट...

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 06:26 PM (IST)

    Adipurush Controversy आदिपुरुष के टीजर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुकेश खन्ना के बाद अब महाभारत में दुर्योधन का रोल प्ले कर चुके पुनीत इस्सार न ...और पढ़ें

    File Photo of Puneet Issar and Saif Ali Khan. Photo Credit/ Twitter
    File Photo of Puneet Issar and Saif Ali Khan. Photo Credit/ Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Punit Issar Slam Makers of Adipurush: ओम राउट की निर्देशित मूवी 'आदिपुरुष' टीजर जारी होने के बाद से ही विवादों से घिरा हुआ है। फिल्म में 'रावण' और 'हनुमान' के लुक को लेकर कंट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है। आदिपुरुष के टीजर की आलोचना केवल दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी कर रहे हैं। कई सेलेब्स को रावण के रूप में सैफ अली खान और हनुमान के रूप में देवदत्त गजानन का लुक नहीं पसंद आ रहा है और उन्होंने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

    अब पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभा कर फेमस हो चुके पुनीत इस्सर ने सैफ के लुक पर प्रतिक्रिया दी है।

    क्या जीसस को क्लीन शेव दिखा सकते हैं?

    हिंदुस्तान न्यूज हब के अनुसार, पुनीत इस्सर ने कहा कि मेकर्स को कभी भी क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने मेकर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि रावण के पास चार वेदों और छह शास्त्रों का ज्ञान था। उससे बड़ा शिव भक्त कोई नहीं था, जिसने शिव तांडव स्त्रोत की रचना की। उसके माथे पर तिलक नहीं है, तो वह रावण कैसे बन गया?

    क्या लिबर्टी के नाम पर मेकर्स सिख गुरुओं को बिना मूंछ के दिखा सकते हैं? या फिर जीसस क्राइस्ट को क्लीन शेव दिखा सकते हैं? तो फिर रावण के साथ इन्होंने ऐसा क्यों किया है?

    अलाउद्दीन खिलजी जैसा लग रहा सैफ का लुक

    सैफ के रावण लुक पर पुनीत इस्सर का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने यह तक कह डाला कि सैफ, अलाउद्दीन खिलजी और तैमूर जैसे लग रहे हैं। उन्हें तालिबानी बना कर दिखा दिया है। लोगों का आदिपुरुष को लेकर जो गुस्सा है, वो गलत नहीं है। टीजर में भगवान राम को मूंछ दी गई है, रावण को स्पाइक लुक दे रखा है। हनुमान के लुक को भी ट्रोल किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Adipurush Controversy: क्या रावण, अल्लाउद्दीन खिलजी लग सकता है? मेकर्स पर भड़के मुकेश खन्ना, दी ये चेतावनी

    यह भी पढ़ें: Adipurush मेकर्स की बढ़ी मुसीबत, 'रावण' के बाद भगवान राम के रूप में प्रभास की फोटो पर बवाल, सामने आई बड़ी गलती

    खबरें और भी