Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हनुमान भगवान नहीं, भक्त हैं...', मनोज मुंतशिर के बयान पर मचा हाहाकार, भड़के लोग बोले- 'दिमाग खराब हो गया है'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 10:47 AM (IST)

    Adipurush Dialogue Writer Manoj Muntashir Slammed आदिपुरुष रिलीज के बाद से अपने छपरी डायलॉग्स को लेकर ट्रोलिंग झेल रही है। अब फिल्म के डायलॉग राइटर मन ...और पढ़ें

    Adipurush Dialogue Writer Manoj Muntashir Slammed, Instagram
    Adipurush Dialogue Writer Manoj Muntashir Slammed, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Dialogue Writer Manoj Muntashir Slammed: आदिपुरुष को लेकर शुरू हुआ बवाल बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी फिल्म के डायलॉग्स को लेकर हो रही है। इसकी वजह से आदिपुरुष के लिए डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

    अब उन्होंने भगवान हनुमान को लेकर कुछ ऐसी बयानबाजी कर दी है कि हाहाकार मच गया है। मनोज ने मुंतशिर ने कहा है कि बजरंगबली भगवान नहीं, भक्त हैं। भगवान हमने उन्हें बनाया है।

    बचाव करना पड़ा भारी

    आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर हो रहे विवाद के बीच मनोज मुंतशिर लगातार मीडिया में नजर आ रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। दरअसल, उनके लिखे डायलॉग्स दर्शकों को पसंद नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वो अपना बचाव करते फिर रहे हैं।

    क्या बोले मनोज मुंतशिर

    मनोज मुंतशिर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुद का बचाव करते हुए भगवान हनुमान को लेकर कहा- "हनुमान ने श्री राम की तरह संवाद नहीं किए हैं, क्योंकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर था।”

    लोगों ने दिमाग लगाया ठिकाने

    सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर की इस बयानबाजी का वीडियो जैसे ही सामने आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था लोगों ने उन्हें फटकार लगानी शुरू कर दी और मनोज बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें इंटरव्यू ना देने की भी सलाह दे डाली।

    खबरें और भी

    चुप रहने की दी सलाह

    मनोज मुंतशिर के बयान पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "दिमाग खराब गो गया है इसका...शिव का रूप हैं हनुमान भगवान।" एक अन्य यूजर ने कहा, "सबसे पहले मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।" एक और यूजर ने कहा, "कृपया कोई इसे चुप कराओ।"

    ट्विटर पर उड़ी धज्जियां

    मनोज मुंतशिर की धज्जियां उड़ाते हुए एक यूजर ने कहा, "हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और यह रामायण के डायलॉग लिख रहा है।" वहीं, एक ने मनोज का सलाह देते हुए कहा, "अपनी जांच करवाओ।"