Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush का मॉडर्न रावण देख लोगों को याद आई रामानंद सागर की 'रामायण', 35 वर्षों में कितना बदला दशानन

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 07:40 PM (IST)

    Om Rauts Adipurush Ravana vs Ramanand Sagars Ramayana Ravana 2 अक्टूबर को ओम राउत ने अपनी मच अवेटेड फिल्म आदिपुरूष का टीजर लॉन्च किया जिसे सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    Om Raut's Adipurush Ravana vs Ramanand Sagar's Ramayana Ravana, Instagram
    Om Raut's Adipurush Ravana vs Ramanand Sagar's Ramayana Ravana, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Om Raut's Adipurush Ravana vs Ramanand Sagar's Ramayana Ravana: बाहुबली फेम प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष अपने टीजर लॉन्च के साथ ही लगातार गूगल पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, फैंस बेसब्री से अपडेट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन टीजर सामने आने के बाद फैंस निराश नजर आ रहे हैं। आदिपुरूष के वीएफएक्स की लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है। इसके अलावा सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म में लंकेश रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर सैफ अली खान के लुक ने खींचा है।

    यह भी पढ़ें- Adipurush Teaser लॉन्च पर गर्मी से परेशान हुए प्रभास तो पसीना पोछने के लिए कृति सेनन ने दिया अपना दुपट्टा

    रावण का स्पाइक हेयर और लंबी दाढ़ी

    आदिपुरूष के टीजर ने लोगों के जहन में रामानंद सागर के रामायण की यादें ताजा कर दी है। इसके साथ ही रावण के किरदार की तुलना भी शुरू हो गई है और टीजर को मिल रहे निगेटिव रिव्यू का यह एक बड़ा कारण बनके सामने आ रहा है। आदिपुरूष में सैफ को लंबी दाढ़ी और स्पाइक हेयर स्टाइल के साथ दिखाया गया है। जबकि, रामानंद सागर की रामायण में रावण का लुक मूंछ और बड़े बालों के साथ था।

    रावण को बनाया खूंखार

    1987 में आई रामानंद सागर की रामायण में रावण को एक महान धार्मिक शख्सियत और शिव भक्त के रूप में दिखाया गया था। अब 35 सालों बाद 2022 में आदिपुरूष में रावण को एक खूंखार राक्षस के अवतार में दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें- Vikram Vedha Weekend Collection: वीकेंड का फायदा उठाने से चूकी ऋतिक की फिल्म, कमाई तो बढ़ी, मुनाफे से अभी दूर

    रावण का बदला पुष्पक वाहन

    आदिपुरूष में सैफ अली खान अपने वाहन के रूप में एक राक्षसनुमा परिंदे पर सवार दिख रहे हैं, जिसे देख कोई भी डर जाए। जबकि, रामानंद सागर की रामायण में दशानन को पुष्पक विमान पर सवारी करते हुए दिखाया गया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

    आदिपुरूष का टीजर सामने आने के बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भड़के हुए है। रिएक्शन देते हुए यूजर्स ने कहा कि रावण एक धार्मिक शख्सियत था न कि कोई दैत्य। इसके अलावा उनके मॉर्डन लुक पर भी फिल्म की खूब ट्रोलिंग हुई। यूजर्स ने कहा कि सैफ बड़ी दाढ़ी और स्पाइक हेयर में रावण कम और मुगल शहंशाह खिलजी ज्यादा लग रहे हैं।