Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditi Rao Hydari Birthday: अदिति राव हैदरी के बर्थडे पर सिद्धार्थ ने लुटाया प्यार, खास नोट लिख विश किया जन्मदिन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 08:49 PM (IST)

    Happy Birthday Aditi Rao Hydari बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने ए ...और पढ़ें

    Aditi Rao Hydari Birthday (Photo Credit: Instagram)
    Aditi Rao Hydari Birthday (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aditi Rao Hydari Birthday: बॉलीवुड अदाकारा अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी पार्टनर को बर्थडे विश किया है।

    सिद्धार्थ ने लिखा अदिति के लिए खास नोट

    सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक रंग के टॉप और डेनिम जीन्स पहने मल्टी कलर का सनग्लासेस लगाए कूल लुक में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में अदिति और सिद्धार्थ की सेल्फी दिखाई दे रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा 'क्या वह प्यारी नहीं है। जन्मदिन मुबारक हो पार्टनर। साथ होने के लिए धन्यवाद।

    यह भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari Birthday: एक्टिंंग के दम पर बनायी पहचान, निजी जिंदगी में किया चुनौतियों का सामना

    View this post on Instagram

    A post shared by Siddharth (@worldofsiddharth)

    इसके आगे उन्होंने लिखा 'दुनिया में सभी पिक्सी आपके चारों ओर उड़ते हैं, जो कि हंसी की हवा से भर जाती है। सभी चेहरे आपकी मुस्कुराहट के इंतजार में हैं। आप सच्ची हैं। बड़ा लंबा समय हो गया है, जल्द ही मिलते हैं'। बता दें कि सिद्धार्थ और अदिति अक्सर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

    सिद्धार्थ के पोस्ट पर ऐसा था अदिति का रिएक्शन

    सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अदिति राव हैदरी ने अपना रिएक्शन भी दिया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत लंबा समय हो गया, आप एक कवि हैं और मुझे यह नहीं पता था! PS- मुझे प्रतिभाशाली लड़के के बारे में अधिक जानना चाहिए था'।

    खबरें और भी

    अदिति राव हैदरी का वर्क फ्रंट

    अदिति राव हैदरी को हाल ही में विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित वेब सीरीज 'जुबली' में देखा गया था। इस सीरीज में उनके साथ अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी, सिद्धांत गुप्ता जैसे कई कलाकारों ने अभिनय किया था। वहीं, एक्ट्रेस अब काजरी बब्बर द्वारा निर्देशित फिल्म 'लायनेस' की शूटिंग कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Siddharth की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों ने किया हंगामा, एक्टर ने बीच में छोड़ी कॉन्फ्रेंस