विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditi-Siddharth Wedding: शादी के बंधन में बंधे Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ, 400 साल पुराने मंदिर में रचाया ब्याह

Published: Mon, 16 Sep 2024 12:21 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2024 01:04 PM (IST)

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Wedding) और साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। ये एक सीक्रेट वेडिंग ...और पढ़ें

अदिति राव ने सिद्धार्थ संग की शादी
अदिति राव ने सिद्धार्थ संग की शादी

HighLights

  1. वायरल हो रहीं अदिति राव की शादी की तस्वीरें
  2. तेलंगाना के मंदिर में की सीक्रेट वेडिंग
  3. मार्च में कपल ने की थी सगाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। दोनों ने 400 साल पुराने वानापर्थी में मौजूद श्रीरंगपुर मंदिर में गुपचुप ब्याह रचाया।

कपल ने कोई खूबसूरत लोकेशन चुनने के बजाए इस मंदिर के सामने शादी के बंधन में बंधना चुना। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने पति के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपने आपको और खुद को मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू कहकर बुलाया है।

तस्वीरों के साथ शेयर किए गए प्यारे से नोट में अदिति ने लिखा- 'तुम मेरे चांद-सूरज और सितारे हो, परी कथाओं की तरह हमेशा साथ बने रहना, हमेशा हंसते रहना.. कभी बड़े मत हाेना..हमेशा के लिए लव, लाइट और मैजिक बनाए रखना... मिसेज एंड मिस्टर अद्दू- सिद्धू।'

यह भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari को Siddharth ने नानी के स्कूल में किया था प्रपोज, 400 साल पुराने मंदिर में करेंगे शादी

दोनों की ये दूसरी शादी है

बता दें कि दोनों ही एक्टर्स की ये दूसरी शादी है। अदिति की पहली शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी जोकि अब मसाबा गुप्ता के पति हैं। उनकी ये शादी सिर्फ 4 साल ही टिक पाई। वहीं सिद्धार्थ की पहली शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली।

दूल्हा-दुल्हन बने अदिति और सिद्धार्थ का वेडिंग लुक बहुत ही सिंपल है। दुल्हन बनी अदिति ने सिंपल गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ साउथ इंडियन लुक को पूरा करते हुए उन्होंने झुमके, चूड़ियां, गले में चोकर और बालों में गजरा लगाया हुआ है।

वहीं सिद्धार्थ व्हाइट कुर्ते और गोल्डन बॉर्डर वाली लुंगी में दिखाई दिए। तस्वीरों में बहुत सी शादी की रस्में दिखाई गई हैं जिसमें कई महिलाएं उन्हें आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। इसके बाद एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

अदिति और सिद्धार्थ की मुलाकात फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर साल 2021 में हुई थी। इसी साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिर 28 मार्च 2024 को दोनों ने सगाई कर ली

यह भी पढ़ें: होने वाले पति Siddharth के साथ दोस्त की इंगेजमेंट में शामिल हुईं Aditi Rao Hydari, लुंगी पहने नजर आए अभिनेता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।