Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सगाई के बाद पहली बार एक साथ नजर आए Aditi Rao Hydari और Sidharth, यूजर्स ने पूछा ये सवाल

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 07:40 PM (IST)

    अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और अभिनेता सिद्धार्थ (Sidharth) ने सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कपल ने खुलासा किया था। वहीं अब गुरुवा ...और पढ़ें

    Aditi Rao Hydari and Sidharth (Photo Instagram)
    Aditi Rao Hydari and Sidharth (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन इंडस्ट्री में खुशखबरी का दौर चल रहा है। किसी का परिवार बढ़ रहा है तो कोई शादी कर रहा है। बीते दिनों अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और अभिनेता सिद्धार्थ (Sidharth) ने सगाई कर सभी को हैरान कर दिया था। दोनों इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाई थी।

    सगाई के बाद इस कपल के फैंस इन्हें एक साथ देखने के लिए काफी बेताब नजर आए, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था। अब फैंस का ये सपना भी पूरा हो गया है। गुरुवार को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को मुंबई में स्पॉट किया गया।

    एक साथ स्पॉट हुए अदिति और सिद्धार्थ

    17 अप्रैल को अदिति ने होने वाले पति के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी थी। अब गुरुवार को ये कपल मुंबई में फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। वहीं, सिद्धार्थ डेनिम लुक में नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे मीडिया में पोज दिए।  

    यह भी पढ़ें- सगाई के बाद पहली बार सपोर्ट हुईं Aditi Rao Hydari, पैपराजी को देख छुपाई इंगेजमेंट रिंग

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    कब होगी शादी- फैन

    वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- अदिति और सिद्धार्थ के लिए मेरी भविष्यवाणी है। यह दोनों आदर्श जोड़ी होगी और सच्चे प्यार की मिसाल कायम करेंगे। दूसरे फैन ने लिखा- शादी कब कर रहे हो। इसके अलावा कई फैन ने इस जोड़ी को शानदार जोड़ी बताया। 

    अदिति-सिद्धार्थ की लव स्टोरी

    अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की दोस्ती साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। बता दें, अदिति राव हैदरी ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा सालों तक नहीं चला और दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था।

    खबरें और भी

    अदिति और सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट 

    अदिति राव हैदरी जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। तो वहीं,  सिद्धार्थ भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें-  इस शहर के राजा थे Aditi Rao Hydari के नाना, राजनीति से भी है गहरा नाता, इस शख्स से की थी पहली शादी