Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हीरामंडी' के बाद फिल्मों का पड़ा अकाल, हैरान Aditi Rao Hydari का खुलासा- 'मैं सोच में पड़ गई कि...'

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 11:28 AM (IST)

    जानी-मानी अदाकारा अदिति राव हैदरी कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा हीरामंडी में बिब्बोजान के किरदार के लिए ...और पढ़ें

    अदिति राव हैदरी को हीरामंडी के बाद नहीं मिला नया ऑफर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अदिति राव हैदरी को हीरामंडी के बाद नहीं मिला नया ऑफर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हीरामंडी के बाद अदिति को नहीं मिला ऑफर
    2. हीरामंडी में अदिति राव हैदरी बनी थीं बिब्बोजान
    3. पद्मावत में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं अदिति

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से खूब तारीफें बटोरी थीं। सीरीज में सबसे ज्यादा जिसे लाइमलाइट मिली, वो थीं अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) । उनका डांस और एक्सप्रेशन तो काबिल-ए-तारीफ थे। उनकी परफॉर्मेंस को जिस कदर सराहा गया, लग रहा था कि मानो उनके आगे फिल्मों की लाइन लग जाएगी, मगर हुआ इसका उलट।

    'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के बाद अदिति राव हैदरी को वैसा काम नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। नए ऑफर न मिलने पर खुद एक्ट्रेस भी हैरान थीं। उन्होंने हाल ही में हीरामंडी के बाद काम न मिलने पर चुप्पी तोड़ी है।

    हीरामंडी के बाद नहीं मिला काम

    फराह खान के साथ बातचीत में अदिति राव हैदरी ने बताया कि 'हीरामंडी' सीरीज की सफलता के बावजूद नए ऑफर न मिलने से वह किस कदर हैरान थीं। उन्होंने कहा, "हीरामंडी के बाद जिस तरह लोगों ने प्यार बरसाया, लोगों ने इसे बहुत पसंद किया तो मुझे लगा कि अब दिलचस्प चीजों (नए प्रोजेक्ट्स) की बौछार होने वाली है और इसके बाद मैं सोच में पड़ गई कि क्या चल रहा है? ऐसा लग रहा था कि सूखा पड़ गया है।"

    यह भी पढ़ें- जिस 400 साल पुराने मंदिर में Aditi Rao Hydari ने की शादी, वहां से एक्ट्रेस का है रॉयल कनेक्शन

    View this post on Instagram

    A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

    शादी पर क्या बोलीं अदिति राव

    अदिति राव हैदरी के इस खुलासे के बाद फराह खान भी हैरान रह गईं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने इसी वजह से शादी कर ली। फराह ने पूछा, "सच में? तभी तूने शादी कर ली।" अदिति ने जवाब में कहा, "वाकई। नहीं सच कहूं तो हमें इसे इस तरह से करना पड़ा कि हम काम से वापस आ सकें, शादी कर सकें और फिर काम पर वापस जा सकें। हालांकि, शादी बहुत मजेदार रही।"

    Aditi Rao Hydari

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    हीरामंडी से बन गई थीं सेंसेशन

    'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी ने बिब्बोजान का किरदार निभाया था। सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख जैसी हसीनाएं भी थीं, लेकिन अदिति ने ऑडियंस पर अलग तरह की छाप छोड़ी। अदाकारी के अलावा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो उनका गजगामिनी वॉक था जो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले साल सितंबर महीने में अदिति ने एक्टर सिद्धार्थ से शादी कर ली थी।

    यह भी पढ़ें- दोबारा शादी के बंधन में बंधी Aditi Rao hydari, राजस्थान में पहुंच रॉयल अंदाज के साथ खेतों में करवाया फोटोशूट