Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी नहीं, Aditi Rao Hydari ने गुपचुप रचाई सगाई, एक्टर सिद्धार्थ को पहनाई इंगेजमेंट रिंग

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 04:58 PM (IST)

    बॉलीवुड अदाकारा Aditi Rao Hydari का नाम इस समय एक्टर सिद्धार्थ संग शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच अब अदाकारा ने वेडिंग को ...और पढ़ें

    अदिति और सिद्धार्थ ने रचाई सगाई (Photo Credit-Instagram)
    अदिति और सिद्धार्थ ने रचाई सगाई (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. अदिति राव हैदरी ने रचाई सगाई
    2. एक्टर सिद्धार्थ को बनाया मंगेतर
    3. सोशल मीडिया पर शेयर की लेटेस्ट फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aditi Rao Hydari-Siddharth Engagement: लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने वाले फिल्म कलाकार अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का नाम इस समय शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन अब वेडिंग की खबरों का अदिति ने खंडन करते हुए फैंस का सरप्राइज दिया है। 

    अदिती राव हैदरी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग शादी तो नहीं की है, लेकिन उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई जरूर रचा ली है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मंगेतर के साथ इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 

    अदिति और सिद्धार्थ ने रचाई सगाई

    बुधवार को ये खबरें काफी तेज रहीं कि हीरामंडी वेब सीरीज एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी सिद्धार्थ संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। बताया गया कि इस कपल ने बिना शोर-शराबे के गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया है। लेकिन अब अदिति ने सोशल मीडिया पर इन सभी खबरों को महज अफवाह कर दिया है और शादी की जगह सगाई का एलान कर दिया है। 

    गुरुवार को अदिति राव हैदरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने इंगेजमेंट की आधिकारिक घोषणा की है। अदिति के साथ उनके मंगेतर सिद्धार्थ अपनी रिंग को दिखा रहे हैं। इस तस्वीर पर आयुष्मान खुराना जैसे कई सेलेब्स उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। 

    खबरें और भी

    बता दें कि काफी सालों से सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी एक दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। तमाम बॉलीवुड पार्टी और अवॉर्ड्स में ये कपल एक साथ नजर आता है। ऐसे में अब इन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। 

    इस वेब सीरीज में दिखेंगी अदिति 

    रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार से अपनी खास पहचान बनाने वालीं अदिति राव हैदरी आने वाले समय में दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कम करती दिखेंगी। उनकी बहुचर्चित वेब सीरीज हीरामंडी में अदिति मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। इससे पहले वह संजय की फिल्म पद्मावत में भी दिखाई दे चुकी हैं। 

    ये भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari-Siddharth: एक-दूजे के हुए अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, कन्फर्म हुई कपल की शादी!