विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरोज खान को DDLJ से बाहर निकालना चाहते थे आदित्य , पिता यश चोपड़ा के सामने दे दी थी इस बात पर धमकी

Published: Sat, 16 Nov 2024 02:36 PM (IST)

आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म के ...और पढ़ें

आदित्य चोपड़ा और सरोज खान फाइल फोटो (Image Credit- Jagran)
आदित्य चोपड़ा और सरोज खान फाइल फोटो (Image Credit- Jagran)

HighLights

  1. आदित्य चोपड़ा ने दी थी फिल्म से निकालने की धमकी
  2. फिल्म सेट पर देरी से आती थी सरोज खान
  3. आदित्य चोपड़ा डीडीएलजे से सरोज खान को निकालने वाले थे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। उनके लोकप्रिय गानों में मिस्टर इंडिया फिल्म में हवा हवाई, तेजाम में एक दो तीन और बेटा फिल्म में धक धक करने लगा जैसे सुपरहिट सॉन्ग शामिल है। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में उनके कोरियोग्राफ किए गए गाने सुपरहिट रहे। दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म के सॉन्ग को भी उन्होंने कुछ स्पेशल डांस स्टेप्स दिए थे। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में चलता है कि आदित्य चोपड़ा कोरियोग्राफर सरोज खान को फिल्म से निकालना चाहते थे। क्या है ये पूरी कहानी चलिए जानते हैं, डिटेल्स।

क्यों सरोज को सेट से बाहर करना चाहते थे आदित्य चोपड़ा?

आदित्य चोपड़ा ने साल 1995 में आई दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में शाह रुख खान और काजोल दोनों की एक्टिंग की दर्शक जमकर प्रशंसा करते हैं। फिल्म को कई दफा सिनेमाघरों में री रिलीज किया जा चुका है। पहली फिल्म में ही आदित्य अपने हिसाब से सारे फैसले ले रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सरोज खान को फिल्म से बाहर निकालने का मन भी बना लिया था।

सरोज को फिल्म से निकालना चाहते थे आदित्य

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स ने डीडीएलजे का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया था। जिसमें दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान याद करती नजर आ रही हैं कि उन्हें फिल्म से निकालने का फैसला लिया जा चुका था। इसके पीछे वजह उनका शूटिंग सेट पर देरी से आना था। सरोज खान का कहना था कि आदित्य उन्हें फिल्म से बाहर निकालना चाहते थे, क्योंकि वह अक्सर फिल्म के सेट पर लेट पहुंचती थीं। एक दिन तो ऐसा हुआ कि सरोज खान सेट पर लेट पहुंची और आदित्य गाने का पहला शॉट लेने वाले थे।

पिता के सामने चिल्ला उठे थे आदित्य चोपड़ा

सरोज खान को फिल्म के सेट पर देरी से आते हुए देखकर आदित्य चोपड़ा गुस्से को काबू नहीं कर पाए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पिता यश राज चोपड़ा के सामने चिल्लाते हुए कहा कि मैं सरोज जी को बाहर करने वाला हूं। इस किस्से को याद करते हुए दिवंगत कोरियोग्राफर ने बताया कि इसकी कभी नौबत नहीं आई। उन्होंने फिल्म के सेट पर समय से आना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Dhoom 4 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, Ranbir Kapoor के साथ विलेन बनकर मचाएंगी बवाल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।