Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आदित्य धर ने Ranveer Singh के जन्मदिन के लिए प्लान किया सरप्राइज, Dhurandhar से है खास कनेक्शन

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 12:35 PM (IST)

    रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर का टीजर एक्टर के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इसके लिए एक खास सीक्रेट प्लान तैयार किया है जिसके बारे में ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह के बर्थडे के लिए मेकर्स का क्या है प्लान (फोटो-इंस्टाग्राम)
    रणवीर सिंह के बर्थडे के लिए मेकर्स का क्या है प्लान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 6 जुलाई को है रणवीर सिंह का जन्मदिन
    2. आदित्य धर ने बनाया स्पेशल प्लान
    3. खुद रणवीर सिंह के लिए है सरप्राइज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले काफी समय से आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इसके टीजर रिलीज के लिए मेकर्स ने अलग ही प्लान बनाया है। खबर है कि इस साल रणवीर सिंह के जन्मदिन पर खुद आदित्य ने एक खास सरप्राइज प्लान किया है।

    बर्थडे पर क्या है मेकर्स का प्लान?

    खबर है कि फिल्म का टीजर रणवीर के जन्मदिन यानी 6 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इस टीजर को रणवीर के लिए एक तोहफा मान रहे हैं। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा,"आदित्य धर ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म धुरंधर को लॉन्च करने के लिए एक दमदार टीजर रिलीज प्लान किया है। यह एक बर्थडे स्पेशल यूनिट है, जो सिनेमा देखने वाले दर्शकों को जासूसी की दुनिया से रूबरू कराएगी। यह फिल्म की पहली आधिकारिक घोषणा होगी और पूरी टीम दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार रहेगी। यह मेकर्स की तरफ से रणवीर सिंह और उनके फैन्स के लिए बर्थडे गिफ्ट है।

    यह भी पढ़ें: हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे Ranveer Singh, साल 2026 में शुरु होगी शूटिंग

    आदित्य ने की सीक्रेट छुपाने की कोशिश

    हालांकि मेकर्स जिस खबर को रणवीर के लिए सरप्राइज प्लान रहे थे उसकी खबर एक्टर को पहले ही लग गई थी। प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार,आदित्य इस सरप्राइज को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसे सीक्रेट रखने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। #धुरंधर की शुरुआती झलकियां रणवीर ने जरूर देखी हैं, लेकिन जो फाइनल और दमदार फर्स्ट लुक यूनिट उनके जन्मदिन पर रिलीज करने वाली है, उसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। रणबीर ने इस बारे में कई बार सवाल किया लेकिन आदित्य ने इसका जवाब बड़ी गंभीरता से दिया और सरप्राइज ओपन नहीं होने दिया।

    जानकारी के अनुसार रणवीर ने अभी तक फाइनल कट नहीं देखा है। यह आदित्य का एक अनोखा तरीका है रणवीर के इस जन्मदिन को सिर्फ यादगार नहीं, बल्कि वाकई में आइकॉनिक बनाने का।

    यह भी पढ़ें: Shaktimaan में Ranveer Singh को रिप्लेस करेगा ये साउथ सुपरस्टार? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

    खबरें और भी