विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yami Gautam के पति आदित्य धर ने शेयर की बच्चे की पहली फोटो, गोद में बेटे को लिए नजर आईं Vedu ki Mummy

Published: Fri, 29 Nov 2024 08:05 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2024 08:26 AM (IST)

आदित्य धर ने भी बड़े ही खास अंदाज में यामी गौतम को बर्थडे भी विश किया। उन्होंने पत्नी यामी गौतम ...और पढ़ें

आदित्य धर ने शेयर की यामी गौतम की तस्वीर
आदित्य धर ने शेयर की यामी गौतम की तस्वीर

HighLights

  1. एक बेटे की मां हैं यामी गौतम
  2. बर्थडे पर पति आदित्य ने किया पोस्ट
  3. 35 साल की हुईं यामी गौतम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बीते 28 नवंबर को 35 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके पति आदित्य धर ने बेटे वेदाविद की पहली तस्वीर शेयर की। इस खास मौके पर आदित्य ने यामी की तीन फोटोज पोस्ट करते वेदु की मम्मी को बर्थडे विश किया।

आदित्य धार ने शेयर कीं कई सारी तस्वीरें

इन सबमें सबसे खास थी तीसरी फोटो जिसने फैंस का ध्यान खींचा। वेदाविद के जन्म के बाद कपल ने पहली बार उसकी कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। पोस्ट में पहली फोटो में यामी की सन किस्ड फोटो थी। दूसरी फोटो में वह मस्ती के मोड में नजर आ रही हैं और एक फनी पोज दे रही हैं जबकि तीसरी फोटो में यामी अपने बेटे वेदाविद को गोद में लिए मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। हालांकि इन फोटोज में वेदाविद का चेहरा नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Aditya Dhar की इस बात से Yami Gautam के दिल में बज गई थी प्यार की घंटी, लव स्टोरी है बहुत रोमांटिक

आदित्य ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

तस्वीरें शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी बैटर हाफ। लव यू वेदू की मम्मी।' इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी आदित्य को शुक्रिया अदा किया और लिखा,'Awww..थैंक यू वेदू के पापा।

यामी गौतम ने 10 मई 2024 को बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद से एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। हालांकि हाल ही में एक्ट्रेस काम पर वापस लौटी हैं और अपने अपकमिंग प्रोजक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए दी थी।

साल 2021 में हुई थी शादी

यामी गौतम के खाते में विक्की डोनर, बाला, बदलापुर और ओएमजी 2 जैसी कई बेहतरीन फिल्मे हैं। एक्ट्रेस ने 4 जून, 2021 को आदित्य धर से शादी की थी। आदित्य एक जाने माने निर्देशक हैं जिन्हें हिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक आदि के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। कपल को इस फिल्म के दौरान ही प्यार हुआ था, हालांकि उन्होंने शादी तक अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा। यामी की शादी फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

यह भी पढ़ें: पिता को पहला नेशनल अवॉर्ड मिलता देख भर आईं Yami Gautam की आंखें, बोलीं- मैंने आपका संघर्ष देखा है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।