Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साजिश करके Anil Kapoor ने इस एक्टर से छीनी थी 'तेजाब', 37 साल बाद अभिनेता ने खोला इतना बड़ा राज!

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 06:53 PM (IST)

    1988 की सुपरहिट फिल्म तेजाब में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि अनिल कपूर से पहले ये रोल एक ऐसे एक्टर को ऑफर हुआ था जिसने क ...और पढ़ें

    अनिल कपूर पर इस एक्टर ने लगाया आरोप

    अनिल कपूर पर इस एक्टर ने लगाया आरोप

    HighLights

    1. अनिल कपूर पर इस एक्टर ने लगाया आरोप

    2. 37 साल पहले रिलीज हुई फिल्म से जुड़ा है किस्सा

    3. 1988 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स का कई कलाकार शिकार हुए हैं। कई अभिनेताओं का करियर खत्म हुआ तो कई कलाकारों को वो मुकाम हासिल नहीं हो सका जो वो चाहते थे। 1988 में आई तेजाब से जुड़ा भी एक किस्सा सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए अनिल कपूर पहली पसंद नहीं थे।

    ये एक्टर थे तेजाब के लिए पहली पसंद

    कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके आदित्य पंचोली ने यह खुलासा करके इंटरनेट पर खलबली मचा दी है कि 1988 की ब्लॉकबस्टर फिल्म तेजाब में माधुरी दीक्षित के साथ मुख्य भूमिका के लिए उन्हें पहले चुना गया था। तेजाब की कास्टिंग के बारे में आदित्य पंचोली ने दावा किया है कि इंडस्ट्री में राजनीति के चलते उन्हें इस रोल से हटा दिया गया था।

    anil kapoor (1)

    यह भी पढ़ें- जब आमिर खान को पूरा दिन किस करती रही ये एक्ट्रेस, आलोकनाथ पर लगाए थे कभी यौन शोषण के आरोप

    आदित्य ने हाल ही में अपना पक्ष रखते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिए इस बात का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, ' तेजाब (1988) के लिए माधुरी दीक्षित के साथ ओरिजिनल च्वाइस मैं ही था। दुर्भाग्य से, एक अभिनेता ने अपने बड़े भाई के जरिए निर्देशक को मेरी जगह किसी और को लेने के लिए प्रभावित किया। बाकी जैसा कि वे कहते हैं इतिहास है'।

     

    इंडस्ट्री की पॉलीटिक्स पर साधा निशाना

    आदित्य ने आगे कहा कि इंडस्ट्री का असली मुद्दा सिर्फ नेपोटिज्म नहीं है। उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैंने एक अभिनेता को अपनी नई रिलीज के प्रचार के दौरान नेपोटिज्म के बारे में बोलते देखा। मैं यह स्पष्ट रूप से कह दूं कि फिल्म इंडस्ट्री में राजनीति नेपोटिज्म से कहीं ज्यादा गहरी है। पक्षपात हेरफेर और सत्ता के खेल, पारिवारिक संबंधों से कहीं ज्यादा करियर को आकार देते हैं'।

    खबरें और भी

    anil kapoor (2)

    आदित्य पंचोली के पोस्ट करने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और अभिनेता की ईमानदारी की तारीफ की। इस बीच, कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद वह बिना नाम लिए अनिल कपूर और उनके भाई बोनी कपूर की बात कर रहे हैं।

    एन. चंद्रा द्वारा निर्देशित तेजाब, खासकर एक दो तीन गाने की वजह से, एक कल्ट क्लासिक बन गई। इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित के करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बॉलीवुड में अनिल कपूर की स्थिति को और मजबूत किया।

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar को टक्कर देती थीं ये सिंगर, गुलशन कुमार से जुड़ा नाम, बॉलीवुड छोड़ भक्ति में कमाया नाम