Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Roy Kapoor Video: फीमेल फैन ने की आशिकी 2 एक्टर आदित्य को जबरदस्ती किस करने की कोशिश, वीडियो वायरल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 06:44 PM (IST)

    Aditya Roy Kapoor Video आशिकी 2 से फीमेल फैंस के बीच पॉपुलर हुए आदित्य रॉय कपूर का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस व ...और पढ़ें

    Aditya Roy Kapoor Viral Video Female Fan Tried to Forcefully Kiss Aashiqui 2 Actor/Twitter
    Aditya Roy Kapoor Viral Video Female Fan Tried to Forcefully Kiss Aashiqui 2 Actor/Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। Female Fan Tried To Kiss Aditya Roy Kapoor: आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। बॉलीवुड के गलियारों से उनके और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें आ रही हैं। महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी-2' से आदित्य रॉय कपूर ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी।

    इस फिल्म ने उनकी पॉपुलैरिटी को लड़कियों के बीच दोगुना कर दिया था। हाल ही में इसका एक सबूत भी देखने को मिला, जहां एक फीमेल फैन जबरदस्ती एक्टर को किस करने की कोशिश करती हुई दिखाई दी।

    फीमेल फैन ने आदित्य को किस करने की कोशिश की

    आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक थिएटर के बाहर का है, जहां आदित्य रॉय कपूर अपनी सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। जब आदित्य रॉय कपूर थिएटर से बाहर आए, तो उनकी एक फीमेल फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की गुजारिश की।

    आदित्य ने भी अपनी फैन का दिल नहीं तोड़ा और उन्होंने उनके साथ सेल्फी ली, लेकिन इसके बाद जो फीमेल फैन ने किया, उससे वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। फीमेल फैन बार-बार आदित्य रॉय कपूर को किस करने की कोशिश कर रही थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

    आदित्य रॉय कपूर हुए असहज

    फीमेल फैन की जबरदस्ती किस करने की कोशिश से आदित्य रॉय कपूर भी काफी अनकंफर्टेबल हो गए और उनका हाथ छुड़वाने की कोशिश करने लगे। एक्टर की इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अच्छा हुआ हाइट छोटी थी, पहुंच नहीं पाई'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर इसी तरह का बर्ताव कोई लड़का फैन किसी एक्ट्रेस के साथ करे तो वह जेल में पहुंच जाएगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो किसी का शोषण करना है। क्योंकि वह एक लड़का है और ये एक लड़की हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह उन्हें परेशान करें'।

    अनिल कपूर संग 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए आदित्य

    आदित्य रॉय कपूर के प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो उनकी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' आज ही रिलीज हुई है। इस सीरीज में वह अनिल कपूर संग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'गुमराह' में दिखाई देने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: The Night Manager Web Series Review: भव्यता में अव्वल, रोमांच में चूकी अनिल कपूर-आदित्य रॉय कपूर की सीरीज

    यह भी पढ़ें: कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग रिसेप्शन पर रुमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर आए साथ नजर, फोटो वायरल