Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya And Ananya: इस खूबसूरत जगह पर वेकेशन मना रहा है रूमर्ड कपल आदित्य और अनन्या , वायरल हुई ये वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 01:14 PM (IST)

    Aditya Roy Kapur And Ananya Pandey अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है । अब एक बार इस रूमर्ड कपल की चर्चा तेज हो गई ...और पढ़ें

    Aditya Roy Kapur and Ananya Panday Photo Credit Instagram
    Aditya Roy Kapur and Ananya Panday Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. अनन्या और आदित्य की डेटिंग की अफवाहों फिर से हुई तेज
    2. इन दिनों स्पेन में बिता रहे हैं एक-दूसरे के साथ वक्त
    3. इंस्टाग्राम पर शेयर की एक जैसी वीडियो

     नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Roy Kapur And Ananya Pandey: बॉलीवुड गलियारों में पिछले कुछ दिनों से अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन दोनों में से किसी की तरफ से कभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। अब एक बार इस रूमर्ड कपल की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, दोनों को एक म्यूजिक कंसर्ट में शिरकत करते देखे गए है, जिसके बाद से डेटिंग की अफवाहों फिर से तेज हो गई है।

    स्पेन में साथ वक्त गुजार रहे हैं आदित्य और अनन्या

    अनन्या और आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, इन फोटोज में दोनों साथ नजर नहीं आए, लेकिन यह साफ-साफ पता चल रहा है कि दोनों एक ही लोकेशन पर हैं।  मंगलवार को अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह स्पेन में आर्कटिक मंकीज के म्यूजिक कॉन्सर्ट को एंजॉय करती नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था,  'आर्कटिक मंकीज जैसा कुछ भी नहीं, मेरा फेवरेट गाना'। वहीं, आदित्य रॉय कपूर ने भी उसी सिंगर का वीडियो शेयर किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    जब रणबीर कपूर ने किया था खुलासा

    बीते दिनों रणबीर कपूर ने आदित्य  और अनन्या पांडे को लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज संग बातचीत में कहा था कि, 'मुझे पता है कि वो एक लड़की को पसंद करता है, जो अक्षर A से शुरू होता है।' आपको बता दें, इससे पहले करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में भी इस कपल को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद कृति सेनन की दिवाली पार्टी से दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे।

    आदित्य और अनन्या की आने वाली फिल्में

    आदित्य और अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो,  एक्टर जल्द अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे। तो वहीं अनन्या पांडे आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी।

    खबरें और भी