यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aashiqui Returns: फिर साथ नजर आएंगे आरोही और राहुल जयकर, जानिए क्या है Mohit Suri का प्लान?
डायरेक्टर मोहित सूरी साल 2013 में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म लेकर आए थे नाम ...और पढ़ें

HighLights
- आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा आएंगे नजर
- मोहित सूरी होंगे फिल्म के निर्देशक?
- मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगे एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। आशिकी 2 (Aashiqui 2) और ओके जानू जैसी फिल्मों में काम करने के बाद ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई और वो बार-बार इन्हें स्क्रीन पर साथ देखने के लिए तरसते रहते हैं। अब हाल ही में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय के फैंस के लिए अच्छी खबर है।
क्या हो सकती है फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य और श्रद्धा एक बार फिर किसी और प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करेंगे, लेकिन ये क्या होगा और कब आएगा इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पिंकविला के अनुसार, "फिल्म निर्माता मोहित सूरी ने श्रद्धा और आदित्य दोनों को फिल्म के लिए अप्रोच किया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये एक लव स्टोरी होगी। पोर्टल ने लिखा,"मोहित ने दोनों के साथ मूल विचार पर चर्चा की है और अब स्क्रिप्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह अभी शुरुआती चरण में है और इस साल के अंत तक और भी स्पष्टता मिल जाएगी।"
.jpg)
(फोटो क्रेडिट: एक्स)
यह भी पढ़ें: 'चल क्या रहा है...'Ananya Panday की बहन रायसा ने उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड को बताया सुपरकूल, डेटिंग पर लगाई मुहर?
महेश भट्ट की 1990 की फिल्म आशिकी की सीक्वल,आशिकी 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। इस फिल्म ने आदित्य और श्रद्धा के करियर को उड़ान दी। यह जोड़ी चार साल बाद शाद अली की ओके जानू के लिए फिर से साथ आई। फिल्म साल 2015 में आई मणिरत्नम की तमिल रोमांस ओ कधल कनमनी (O Kadhal Kanmani) की आधिकारिक रीमेक थी, जिसमें दुलकर सलमान और निथ्या मेनन ने अभिनय किया था।
.jpg)
(फोटो क्रेडिट: एक्स)
जल्द आएगी स्त्री 3?
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार स्त्री 2 में देखा गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। स्त्री 3 के बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने एक इवेंट में कहा,"जब अमर सर ने मुझे बताया कि उनके पास स्त्री 3 के लिए एक कहानी है, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई क्योंकि मुझे पता था कि यह कुछ अद्भुत होने वाला है। मैं यह सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि यह किस बारे में है।"
खबरें और भी
वहीं बात करें आदित्य की तो वो आने वाले समय में सारा अली खान के साथ मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगे। उन्हें आखिरी बार सीरीज द नाइट मैनेजर पार्ट 2 में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे के सच्चे आशिक Aditya Roy Kapur का रियल लाइफ में धड़क चुका है कई हसीनाओं के लिए दिल, लंबी है लिस्ट