Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Roy Kapur धक्का-मुक्की पर हुए आगबबूला, 'आशिकी 2' एक्टर ने उठाया ऐसा कदम, फैंस बोले- 'ये बंदा मस्त है'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 07:03 PM (IST)

    Aditya Roy Kapur Video अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हैंडसम हंक भीड़ में फंसते हुए देखे गए। इस दौरान ...और पढ़ें

    आदित्य रॉय कपूर के इस जेस्चर ने लूटा फैंस का दिल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    आदित्य रॉय कपूर के इस जेस्चर ने लूटा फैंस का दिल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. आदित्य रॉय कपूर धक्का-मुक्की होने पर चिल्लाए
    2. आदित्य रॉय कपूर के जेस्चर ने जीता दिल
    3. आदित्य रॉय कपूर का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aditya Roy Kapur Video: बी-टाउन के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) 'आशिकी 2' के बाद लाखों लड़कियों के दिल के राजा बन गए। आदित्य की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि पर्सनैलिटी पर भी फिदा हैं। हाल ही में, एक्टर का बिहेवियर देख एक बार फिर उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है।

    फैंस से घिरे आदित्य रॉय कपूर

    दरअसल, हुआ यूं कि आदित्य रॉय कपूर एक इवेंट से बाहर निकल रहे थे, जहां कई फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही इवेंट से आदित्य निकले, सेल्फी लेने के लिए फैंस ने उन्हें घेर लिया। सिक्योरिटी गार्ड उन्हें हटा रहे थे, तब फैंस के साथ हुई धक्का-मुक्की अभिनेता को बर्दाश्त नहीं हुई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    आदित्य रॉय कपूर ने चिल्लाते हुए कहा, "धक्का नहीं, आराम से। चोट लग जाएगी।" इसके बाद उन्होंने अपने चाहने वालों को बुलाया और उनके साथ फोटोज क्लिक कराईं। भीड़ से घिरने के बावजूद आदित्य बिल्कुल भी इरिटेड नहीं हुए। वह बस फैंस के चोट न लगने के चलते फिक्रमंद थे। आदित्य का ये जेस्चर देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapoor: सलमान की फिल्म में निभाया था छोटा किरदार, निर्माता का भाई होने पर भी नहीं मिला फायदा

    आदित्य के जेस्चर ने जीता फैंस का दिल

    एक यूजर ने लिखा, "यहां कई लोग अपना आपा खो देते हैं, लेकिन वह वाकई जेंटलमैन हैं।" एक ने कहा, "ये बंदा मस्त है यार।" एक और ने लिखा, "विनम्र अभिनेता।" एक फैन ने कहा, "उनकी चिंता जब उन्होंने कहा कि तुम्हें चोट लगेगी और बॉडीगार्ड का हाथ पकड़ लिया। वह जेंटलमैन हैं।" एक ने कहा, "वह बहुत प्यारे हैं और नहीं चाहते हैं कि उनके फैंस को चोट लगे।" इसी तरह लोग उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

    खबरें और भी

    आदित्य रॉय कपूर का वर्क फ्रंट

    आदित्य को आखिरी बार वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' में देखा गया था, जिसमें वह अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। इस सीरीज के दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया। हालांकि, बड़े पर्दे पर आदित्य का 'गुमराह' मूवी के साथ कमबैक ठीक नहीं रहा। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। आदित्य की आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' है, जो 29 मार्च 2024 को रिलीज होगी। पहली बार आदित्य और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapur संग अफेयर की खबरों के बीच Ananya Pandey ने बताई अपने फ्यूचर हसबैंड की क्वालिटीज, कहीं ऐसी बात