Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adnan Sami Birthday: भारत से प्रेम के लिए अदनान सामी ने छोड़ा पाकिस्तान, इन गीतों से बनायी अलग पहचान

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 02:16 PM (IST)

    Adnan Sami Birthday अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाले अदनान सामी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अदनान का जन्म 15 अगस्त 1971 को पाकिस्तान के लाह ...और पढ़ें

    Adnan Sami's evergreen songs. Photo- Mid day
    Adnan Sami's evergreen songs. Photo- Mid day

    नई दिल्ली, जेएनएन।Adnan Sami Birthday: अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले मशहूर गायक अदनान सामी अपने फिल्मी और नॉन फिल्मी गीतों लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से पाकिस्तान में रह रहे सिंगर ने भारत के प्रति अपने प्यार के चलते ना सिर्फ यहां रहने का फैसला किया, बल्कि इसके लिए देश की नागरिकता तक हासिल की है।

    यह इत्तेफाक ही है कि भारत से प्यार करने वाले अदनान अपना जन्मदिन भी उसी दिन मनाते हैं, जिस दिन देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। अदनान न सिर्फ एक बहतरीन सिंगर हैं, बल्कि वे दुनिया में सबसे तेज पियानो बजाने वाले आर्टिस्ट भी हैं।

    देश के आजादी दिवस यानी 15 अगस्त को जन्मे अदनान सामी 52 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर याद करते हैं उनके कुछ बेहद लोकप्रिय गीत।

    लिफ्ट करा दे (Lift Kara De)

    यूं तो अदनान सामी ने कई गाने गाए, लेकिन उनको कामयाबी मिली लिफ्ट करा दे गाने से। साल 2000 में आई इस म्यूजिक एल्बम में अदनान के साथ गोविंदा भी नजर आए थे। ये गाना लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ा कि आज भी लोग इसे खूब गुनगुनाते हैं।

    तेरा चेहरा (Tera Chehra)

    यह म्यूजिक एल्बम भी अदनान सामी के मशहूर गीतों में से एक है। समीर के लिखे इस गाने को रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था। गाने को अदनान सामी ने गाकर इसे हमेशा के लिए फेमस कर दिया।

    खबरें और भी

    तेरी याद आती है (Teri Yaad Aati Hai)

    साल 2007 में रिलीज हुई म्यूजिक एल्बम का गीत अदनान के ऑल टाइम फेवरेट गानों में से एक है। दर्शक आज भी तेरी याद आती है गाने को सुनना पसंद करते है।

    पल दो पल प्यार का (Pal Do Pal Pyar Ka)

    तेरी कसम म्यूजिक एल्बम का यह गाना साल 2004 में रिलीज किया गया था। इस गाने में अदनान सामी की आवाज के साथ दिया मिर्जा की अदाओं का जादू देखने को मिला था।

    नैन से नैनों को मिला (Nain Se Naino Ko Mila)

    तेरी कसम म्यूजिक एल्बम का यह गाना साल 2002 में रिलीज किया गया था। यह गीत उस साल के हिट गानों में से एक था। इसमें अदनान सामी की आवाज के साथ रवीन टंडन का बेहतरीन डांस देखने को मिला था।

    तू याद आया (Tu Yaad Aya)

    साल 2020 को रिलीज हुए इस गाने में अदनान सामी की दिलकश आवाज के साथ अदा शर्मा की अदाओं ने लोगों को दीवाना बना दिया था। इस गीत को कुणाल वर्मा ने लिखा और अरविंदर खैरा ने वीडियो को डायरेक्‍ट किया है।

    अलविदा (Alvida)

    यह गाना वाइब्रेंट ट्रैक है, जो आकर्षक गीतों और अदनान के हाथ के सिग्नेचर जेस्चर के साथ आपको कुछ ही समय में थिरकने पर मजबूर कर देगा। अदनान सामी के साथ सारा खत्री भी गाने में नजर आएंगी।