Arijit Singh के रिटायरमेंट के तीन महीने बाद बोले अदनान सामी, कहा- 'दुनिया को पता चल जाएगा...'
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा पर अदनान सामी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अरिजीत के इस सुविचारित निर्णय का सम्मान किया जा ...और पढ़ें
-1779017024521_m.webp)
HighLights
अदनान सामी ने अरिजीत सिंह के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी
अरिजीत के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए
अटकलें लगाने के बजाय उनके फैसले को स्वीकारें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि वह अब कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं करेंगे। सिंगर के इस फैसले ने संगीत जगत के उनके कई साथियों और फैंस को चौंका दिया था।
अब गायक और सिंगर अदनान सामी ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पर रिएक्ट करते हुए सिंगर ने कहा कि उनके इस निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि इस पर अटकलें लगाई जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Arijit Singh को टक्कर देता था सिंगर, 13 साल पहले गाया था कल्ट सॉन्ग, साजिश ने बर्बाद किया करियर
अदनान ने अरिजीत के निर्णय पर की बात
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अदनान ने कहा, “उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का निर्णय बहुत ही सोच समझ के लिया है। उनका जो भी निर्णय हो, हमें उन्हें निश्चिंत होकर निर्णय लेने देना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह निर्णय कोई जल्दबाजी में नहीं लिया है। यह एक सुविचारित निर्णय होगा।”
-1779017280542.jpg)
जी न्यूज कंपनी (Zee Music Company) के बैनर तले उनका सिंगल गीत, ‘लिपस्टिक लगा के नजर उतार ले’ आ रहा है। इसके लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए अदनान Sami ने आगे कहा कि अरिजीत सिंह पर अपने निर्णय के पीछे के कारणों को सार्वजनिक रूप से बताने का कोई दायित्व नहीं है।
खबरें और भी
वो खुद बता देंगे- अदनान
उन्होंने समझाया, "इसके पीछे कोई बहुत अच्छा कारण होना चाहिए, जो वह जानता है। उसके लिए इसे प्रकट करना आवश्यक नहीं है, अन्यथा समय आने पर दुनिया को पता चल जाएगा। यह उसका निजी जीवन है, और जब वह कारण साझा करने के लिए तैयार होगा, तो वह ऐसा करेगा - 'यदि उसका मन करेगा। लेकिन उसे इसके लिए एकांत दिया जाना चाहिए।'
54 गायक ने अरिजीत सिंह के फैसले के पीछे के कारणों को जरनलाइज करना या अटकलें लगाना अनुचित बताया।
यह भी पढ़ें- प्रीतम दा ने बताई Arijit Singh के रिटायरमेंट की असली वजह! एक दिन पहले फोन पर हुई थी बात