यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor Video: बेटी के जन्म के बाद हॉस्पिटल से रवाना हुए रणबीर कपूर, रेंज रोवर में यूं बाहर आए एक्टर
Ranbir Kapoor left hospital in his black Range Rover बेटी के जन्म के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor left hospital in his black Range Rover: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। 6 सितंबर को आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया और तब से बच्चे के नाम से लेकर लुक्स तक, कई बातों की चर्चा चल रही है। इंटरनेट पर अब रणबीर कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटी के जन्म के बाद हॉस्पिटल से रवाना होते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Setu Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुआ अक्षय कुमार का स्टारडम, वीकेंड के बाद ही धड़ाम हुई राम सेतु
रेंज रोवर में बाहर निकले मिस्टर कपूर
इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में रणबीर कपूर फुल स्वैग में अस्पताल से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की सवारी ब्लैक कलर की रेंज रोवर में निकली। रणबीर की गाड़ी को देखते ही पैपराजी उनकी ओर दौड़ पड़ें। हालांकि, एक्टर बिना रुके वहां से सीधे बाहर निकल गए। यहां देखें रणबीर का वीडियो,
View this post on Instagram
दादी नीतू कपूर पहुंचीं पोती से मिलने
सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपनी नन्ही पोती से मिलने के लिए जाती हुई नजर आ रही हैं। कार से बाहर आकर नीतू कपूर ने पैपराजी से बात की और आलिया व बच्चे की हेल्थ अपडेट भी दी। नीतू ने बताया कि आलिया और उनकी पोती दोनों एकदम ठीक हैं। पैपराजी ने एक्ट्रेस से पोती का नाम जानने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने अभी कोई जानकारी देने से साफ मना कर दिया।
View this post on Instagram
अप्रैल में की थी शादी
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल की डेटिंग के बाद इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने वेडिंग फंक्शन को बेहद प्राइवेट रखा था। सेरेमनी में परिवार के अलावा सिर्फ कुछ करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया गया था। किसी एग्जॉटिक प्लेस या डेस्टिनेशन वेडिंग करने की बजाय रणबीर और आलिया ने शादी का वेन्यू मुंबई स्थित अपने घर वास्तु को रखा था।