Salman Khan से ब्रेकअप के बाद कैसी थी ऐश्वर्या राय की हालत? को-स्टार सादिया सिद्दीकी ने 21 साल बाद खोले राज
ऐश्वर्या राय की को-एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने बताया कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद भी ऐश्वर्या सेट पर बेहद प्रोफेशनल और शांत रहती थीं। उन्होंने अपनी ...और पढ़ें
-1782663245846_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दुनिया में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के रिलेशनशिप के चर्चे खूब होते हैं। कहा जाता है कि दोनों साल 1999 फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान एक-दूसरे के प्यार में डूबs हुए थे।
सेट पर पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं ऐश्वर्या
अब इसी पर बात करते हुए एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने कई और राज खोले हैं। सादिया ने ऐश्वर्या के साथ साल 2005 में आई फिल्म शब्द में काम किया था। उन्होंने बताया कि सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरने के बावजूद, ऐश्वर्या सेट पर खुद को बहुत शांत और प्रोफेशनल बनाए रखा हुआ था।
-1782663522356.jpg)
यह भी पढ़ें- राजस्थान का वो लोकगीत, जो बना सलमान-ऐश्वर्या की फिल्म का सुपरहिट ट्रैक; 27 साल बाद भी है नंबर-1
सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए सादिया ने कहा कि ऐश्वर्या ने कभी भी अपनी निजी परेशानियों को सेट पर अपने काम पर असर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने ऐश्वर्या को पूरी तरह से तैयार रहने वाली और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित कलाकार बताया।
साल 2002 में हुआ ब्रेकअप
ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद इनकी शादी के चर्चे भी शुरू हो गए थे। हालांकि 2002 में ऐश्वर्या ने खुद कंफर्म किया कि सलमान से उनका ब्रेकअप हो गया है। साल 2003 में ये मामला फिर प्रकाश में आया जब ऐश्वर्या राय से लिंकअप की खबरों के बीच विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कंफ्रेंस की ये बताते हुए कि सलमान उन्हें धमकी दे रहे हैं।
खबरें और भी
-1782663549367.jpg)
सादिया ने ऐश्वर्या के लिए क्या कहा?
शब्द की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या की लाइफ की बैकस्टोरी में ये सब चल रहा था लेकिन इसका बिल्कुल भी असर उन्होंने उनके काम पर नहीं पड़ने दिया। सादिया ने कहा कि उनका और ऐश्वर्या का फिल्म में कोई सिंगर शॉट नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने उन्हें दूर से बहुत ऑब्जर्व किया। सादिन ने कहा, "मैंने जो कुछ भी देखा, उससे यही लगा कि उन्होंने इसे बहुत अच्छे से छिपाया। वह हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थी, उसे अपनी सारी लाइन्स याद होती थीं, उन्होंने स्क्रिप्ट को अच्छी तरह पढ़ा होता था और वह पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से काम करती थी।"
शब्द साल 2005 में रिलीज हुई थी और इसे लीना यादव ने डायरेक्ट किया था। इसमें संजय दत्त, ऐश्वर्या राय और जायद खान ने लीड रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें- 23 साल पुराना Sad Song सुनकर खूब रोते थे Salman Khan, असली ब्रेकअप के बाद दिल में जल रही थी विरह की आग!