यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं वेकेशन, बिकिनी में शेयर कीं तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कथित तौर पर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद खुद को बहलाने में लगी हैं। ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने के लिए वह वेकेशन का सहा ...और पढ़ें

HighLights
- वेकेशन एन्जॉय कर रहीं मलाइका अरोड़ा
- फैशन का में शामिल हुए थे अर्जुन-मलाइका
- सोशल मीडिया पर छाईं 50 साल की मलाइका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर लगातार सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि इस कपल ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अब अपने रास्ते अलग कर लिए।
हालांकि, हाल ही में दोनों को दिल्ली में एक फैशन शो में देखा गया था। वहीं, अब मलाइका इन दिनों वेकेशन मूड में नजर आ रही हैं। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मलाइका का मालदीव में वेकेशन
मलाइका अरोड़ा ने सोमवार को मालदीव वेकेशन की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में पूल में हैं और बिकिनी पहने पोज दे रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया है।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor ने BFF मलाइका अरोड़ा संग की ट्विनिंग, करिश्मा-अमृता ने दिए टूटे पैर के साथ पोज
.jpg)
वहीं, दूसरी फोटो में मलाइका के साथ मालदीव का समंदर भी नजर आ रही है। इस फोटो में वह व्हाइट कलर का बाथरोब पहने हुए हैं।
समंदर निकाले फूड एन्जॉय करती दिखीं मलाइका
मलाइका इस फोटो में समंदर के बीचोंबीच एक प्लेटफॉर्म पर बैठे हुए फूड एन्जॉय करती दिख रही हैं और कैमरे को देख पोज भी दे रही हैं। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखी जा सकती है।

सालों से एक साथ थे अर्जुन-मलाइका
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने 13 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने शुरू किया था।दोनों ने 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था, जिसके बाद अर्जुन-मलाइका की शादी की भी खबरें समाने आई थीं, लेकिन इन खबरों का कपल ने खंडन किया था।
खबरें और भी
दिल्ली में दिखे थे एक साथ
बीते दिनों अर्जुन-मलाइका डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने रैंप वॉक किया था। हालांकि, दोनों को एक-दूसरे से दूर बैठे देखा गया था।
यह भी पढ़ें- छैय्या छैय्या गर्ल को फिर हुआ प्यार! अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं Malaika Arora?