विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sandeep Reddy की Spirit में Deepika Padukone को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस? ज्यादा फीस मांगने पर हुईं बाहर

Published: Fri, 23 May 2025 01:18 PM (GMT+05:30)

मैटरनिटी लीव के बाद दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से कमबैक करने वाली थीं। इस मूवी में ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)
दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
  2. एक्शन ड्रामा होगी फिल्म की कहानी
  3. प्रभास हैं फिल्म के लीड एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दिनों ये खबर आई थी कि संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण को आउट कर दिया गया है। हालांकि इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की बढ़ती डिमांड्स की वजह से उन्हें फिल्म से आउट कर दिया गया है।

दीपिका पादुकोण को किया गया बाहर

एक तरफ जहां फैंस संदीप रेड्डी वांगा के साथ दीपिका के कोलेबोरेशन का इंतजार कर रहे थे वहीं कुछ तेलुगु मीडिया आउटलेट्स की खबर के मुताबिक उन्हें फिल्म से ही बाहर कर दिया गया है। इसके बाद ये कयास लगने लगे कि प्रभास के अपोजिट किसे इस मूवी में कास्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Prabhas की 'Spirit' से हुई Deepika Padukone की छुट्टी? बढ़ती डिमांड्स की वजह से नाराज हुए संदीप वांग रेड्डी

फीमेल लीड के तौर पर ये एक्ट्रेस आएगी नजर

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा रुक्मिणी वसंत को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट कर सकते हैं। आकाशवाणी के अनुसार, सप्त सागरदाचे एलो फेम रुक्मिणी वसंत फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह ले सकती हैं। खबर है कि मेकर्स रुक्मिणी से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या थी दीपिका के बाहर होने की वजह?

गुल्टे और ग्रेटआंध्रा डॉट कॉम सहित कई तेलुगु आउटलेट्स के अनुसार, दीपिका ने कथित तौर पर 8 घंटे का वर्कडे मांगा था, जो कथित तौर पर वास्तविक शूटिंग समय के लगभग 6 घंटे के बराबर है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म प्राफिट से कुछ परसेंटेज के साथ एक बड़ा अमाउंट भी मांगा जिसकी वजह से उनके और मेकर्स के बीच अनबन हो गई।

एक्शन ड्रामा होगी फिल्म 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दीपिका को स्पिरिट के लिए अब तक की सबसे बड़ी फीस मिलने वाली थी, जिसके लिए कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये पर बात बनी थी। रिपोर्ट के मुताबिक स्पिरिट फाइनल स्क्रिप्टिंग की स्टेज में है और अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म की कहानी के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन ये एक हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा हो सकती है।

वहीं प्रभास इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। खबर है कि संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास को इस किरदार के लिए दुबला-पतला शरीर बनाए रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बताई सिनेमा में एक्ट्रेसेज की रियल वैल्यू, बोलीं- 'अब सजावट का सामान नहीं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।