यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cop Universe: ऑल वुमन कॉप यूनिवर्स फिल्म लेकर आ रहे Rohit Shetty, बोले- रियल एक्शन सीन्स पर...
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को उनकी एक्शन-पैक्ड मूवी और स्टंट्स के लिए जाना जाता है। डायरेक्टर ने सिंघम के साथ एक्शन कॉप यूनिवर्स में एंट्री की थी। सि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड को कॉप यूनिवर्स का टेस्ट दिया। सिंघम, सिंबा, सूर्यवंशी और इंडियन पुलिस फोर्स इसी कैटेगरी का हिस्सा हैं। पिछले दिनों आपने सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी को कॉप अवतार में देखा होगा। इस सीरीज में श्नेता तिवारी भी नजर आई थीं।
इसके बाद अब आपको आने वाले समय में दीपिका पादुकोण भी इसी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनती दिखाई देंगी। दीपिका सिंघम अगेन में महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस एक्शन पैक्ड मूवी में दीपिका पहली फीमेल लीड एक्ट्रेस होंगी। उनके किरदार का नाम शक्ति शेट्टी होगा।
रोहित शेट्टी ने बताया क्या है प्लान
बता दें कि ये एक्साइटमेंट यही नहीं खत्म होगी। रोहित शेट्टी बहुत जल्द एक वुमन कॉप यूनिवर्स लाने का प्लान कर रहे हैं। न्यूज 18 के शो शोशा को दिए इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने इस बात की पुष्टि की। रोहित ने कहा कि वह महिला प्रधान कॉप यूनिवर्स को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं और यह बहुत जल्द बनेगी।
.png)
यह भी पढ़ें: Rohit Shetty ने खतरों के खिलाड़ी 14 के शूट के दौरान परफॉर्म किया रियल स्टंट, बोले - यही है जो...
ऑडियंस को पसंद आएगी फिल्म
इसके अलावा रोहित ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम को लेकर भी बात की। रोहित ने खुद को ओल्ड स्कूल बताते हुए कहा कि वो वीएफएक्स से ज्यादा रियल एक्शन सीक्वेंस पर भरोसा करते हैं और ऑडियंस को इस फिल्म में वहीं जबरदस्त देखने को मिलेगा।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। श्वेता तिवारी फिल्म में इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी। बता दें कि सिंघम अगेन अजय देवगन स्टारर सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। साल 2011 में इस फिल्म का पहला पार्ट सिंघम आया था। इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्नस आई।