Dhurandhar की सफलता से फूले नहीं समा रहे रणवीर सिंह, एयरपोर्ट पर पत्नी दीपिका का हाथ थामे आए नजर
Ranveer Singh Deepika Padukone: फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में रणवीर सिंह की तारीफ खूब हो रही है। इसी बीच अब रणवीर सिंह को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट ...और पढ़ें

एयरपोर्ट पर साथ दिखे रणवीर-दीपिका
HighLights
एयरपोर्ट पर साथ नजर आए रणवीर-दीपिका
धुरंधर की सफलता के बीच दिखे साथ
धुरंधर ने कमा डाले 550 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) जमकर कमाई कर रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड 845 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं फिल्म में रणवीर सिंह की तारीफ खूब हो रही है। इसी बीच अब रणवीर सिंह को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी लेडी लव यानि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आए हैं।
दीपिका का हाथ थामे दिखे रणवीर सिंह
दरअसल धुरंधर हिट बॉक्स ऑफिस पर हो रही है और इसी बीच रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ देखा गया है। रविवार की शाम को रणवीर और दीपिका एक साथ दिखे। यहां रणवीर हमेशा की तरह दीपिका का हाथ थामे नजर आए। दीपिका और रणवीर यहां ग्रे-ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
View this post on Instagram
ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ दोनों ने ग्रे ओवरकोट कैरी किया था। इसमें दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे थे। रणवीर के चेहरे की खुशी बता रही थी कि धुरंधर की सक्सेस से वो इस वक्त कितना खुश हैं। एयरपोर्ट पर दोनों का ये लुक आया तो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रहा है। हर कोई रणवीर की तारीफों के पुल बांध रहा है। फिल्म में रणवीर ने जो किरदार निभाया उसकी तारीफें लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar Collection Day 17: 'धुरंधर' ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चटाई धूल, रविवार को बदला कमाई का समीकरण
1000 करोड़ कमाएगी धुरंधर ?
वहीं फिल्म की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस (Dhurandhar Box Office Collection) पर फिल्म 555 करोड़ की कमाई कर चुकी है। आने वाले वक्त में भी फिल्म की कमाई का आंकड़ा नहीं रुकने वाला है। फिल्म ने 21 दिसंबर यानि रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ की कमाई की थी।
खबरें और भी
ये आंकड़ा फिल्म की रिलीज के थर्ड वीक में है, तो ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही जाएगी। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म 1 हजार करोड़ का आंकड़ा भी जल्द ही पार कर लेगी।
वहीं रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना की भी खूब तारीफें हो रही हैं। फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। फिल्म का अगला पार्ट अगले साल 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा।