Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raveena Tandon: केदारनाथ के बाद ऋषिकेश पहुंची रवीना टंडन, बेटी राशा और पुजारियों संग की गंगा आरती

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 11:32 AM (IST)

    Raveena Tandon In Rishikesh रवीना टंडन ( Raveena Tandon ) का वीडियो एएनआई ने साझा किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ऋषिकेश में परमार्थ नि ...और पढ़ें

    रवीना टंडन पहुंची ऋषिकेश ( Photo x )
    रवीना टंडन पहुंची ऋषिकेश ( Photo x )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raveena Tandon In Rishikesh: रवीना टंडन इन दिनों बेटी के साथ वेकेशन पर निकली है। हाल ही में उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए थे। तो वहीं गुरुवार सुबह ऋषिकेश पहुंची। इस मौके पर एक्ट्रेस ने गंगा आरती की, जिसकी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    रवीना टंडन ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

    रवीना टंडन  (Raveena Tandon) का वीडियो  एएनआई ने साझा किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन घाट कईं पुजारियों के साथ गंगा आरती कर रही है। इस मौके पर रवीना टंडन रेड कलर का सूट और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दे रही है। वीडियो में रवीना की बेटी राशा थडानी भी नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 'शूल और दमन के बाद लोगों ने मुझे अभिनेत्री के रूप में गंभीरता से लिया', Raveena Tandon ने क्यों कहीं थी ये बात

    केदारनाथ के लिए दर्शन

    इससे पहले अभिनेत्री बेटी संग बुधवार को सुबह सात बजे केदारनाथ पहुंचीं थी।  केदारनाथ मंदिर में अभिनेत्री ने रुद्राभिषेक पूजा की। मंदिर से बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इतना ही नहीं कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने भी लगे थे।

    रवीना टंडन वर्क फ्रंट

    यह भी पढ़ें-  Raveena Tandon Movies: रवीना टंडन की 10 शानदार परफॉर्मेंसेज, एक के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना जल्द ही संजय दत्त के साथ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह ‘पटना शुक्लाट और मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

    खबरें और भी