Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    King के बाद एटली के साथ एक बड़ी फ्रेंचाइजी में नजर आएंगे शाह रुख खान? स्क्रिप्टिंग का काम हुआ फाइनल

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:08 PM (IST)

    शाह रुख खान अपनी फिल्म 'किंग' के बाद एटली के साथ 'जवान 2' की तैयारी में जुटेंगे। फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम पूरा हो चुका है और इसमें नए विलेन की तला ...और पढ़ें

    जल्द जवान 2 में नजर आएंगे शाह रुख खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    जल्द जवान 2 में नजर आएंगे शाह रुख खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मच अवेटेड एक्शन फिल्म किंग की तैयारी में जुटे हैं। ये मूवी उनके लिए और भी स्पेशल इसिलए भी है क्योंकि इस फिल्म के जरिए उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं।

    वहीं अब शाह रुख के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज आ रही है। खबर है कि एक्टर अपने एक और बड़ी फ्रेंचाइज के विस्तार की तैयारी में जुट गए हैं। शाह रुख की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर के सीक्वल को लेकर खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार बहुत जल्द एक्टर जवान 2 की तैयारी में जुट जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के एक्स बॉडीगार्ड की सैलरी है ढाई करोड़? यासीन खान ने कहा- 'एक महीने के 10 लाख...'

    एटली हैं फिल्म के निर्देशक

    जवान को एटली ने डायरेक्ट किया था और शाह रुख खान के साथ इसमें नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के अंत में सीक्वल का संकेत दिया गया था और अब लग रहा है इस पर काम शुरू हो चुका है।

    Shah rukh (52)

    इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, किंग के बाद शाह रुख खान एटली के साथ जवान 2 में काम करेंगे। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “जवान 2 की स्क्रिप्ट और आइडिया पर काफी समय से काम चल रहा था। कुछ हफ्ते पहले स्क्रिप्टिंग खत्म की गई है। किंग की शूटिंग पूरी करने के बाद शाह रुख खान इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।”

    खबरें और भी

    विजय सेतुपति को किया जाएगा रिप्लेस?

    जवान फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। जानकारी के अनुसार, निर्माता पार्ट 2 में खलनायक के रूप में एक और ए-लिस्ट साउथ इंडियन एक्टर को लेने का प्लान कर रहे हैं।

    Jawan (1)

    2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 1,160 करोड़ रुपये रहा।

    यह भी पढ़ें- आ गया Dhurandhar 2 का बाप! रिलीज से पहले ही Shah Rukh Khan की 'किंग' की छप्परफाड़ कमाई, भर गया मेकर्स का खाता?