Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्रोल करने वालों को Deepika Padukone का मुंहतोड़ जवाब, खुद की तारीफ में कही ऐसी बात कि रणवीर सिंह भी हैरान

    Updated: Sun, 29 Oct 2023 12:41 PM (GMT+05:30)

    दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। कॉफी विद करण के 8वें सीजन में उन्होंने जब से रणवीर संग कैजुअल डेटिंग की बात कही तब से वो लोगों ...और पढ़ें

    File Photo of Deepika Padukone and Ranveer Singh
    File Photo of Deepika Padukone and Ranveer Singh

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल
    2. ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
    3. रणवीर सिंह का कमेंट वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन के ग्लैमरस कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहे हैं। 'कॉफी विद करण 8' में पहली गेस्ट अपीयरेंस देकर इस कपल ने एक दूसरे और अपने-अपने बारे में भी काफी कुछ बताया। हालांकि, दीपिका को उनके स्टेटमेंट के लिए ट्रोल किया गया, जिन्होंने खुलासा किया कि रणवीर के साथ रिलेशन के शुरुआती स्टेज में वह उन्हें कैजुअली डेट कर रही थीं।

    ट्रोलिंग के बाद शेयर किया नया वीडियो

    हालांकि, दीपिका ने ट्रोलिंग के बाद कोई कमेंट नहीं किया, लेकिन उनका वीडियो ट्रोल्स के मुंह बंद करता नजर आ रहा है। उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जो इस बात का जवाब देने के लिए काफी है कि ट्रोलिंग का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। खास बात ये है कि इस वीडियो पर रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया है।

    दीपिका ने की खुद की तारीफ

    दीपिके ने फेमस इंस्ट्राग्राम वॉइस रील 'सो ब्युटिफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक व वाओ, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ' पर अपना वीडियो बनाया। इस वीडियो में दीपिका अपनी हंसी रोकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो खुद की तारीफ कर रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जस्ट वाओ लह रही हो।' ट्रोलिंग के बाद ये दीपिका की पहली पोस्ट है।

    View this post on Instagram

    A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

    रणवीर सिंह का रिएक्शन वायरल

    पत्नी का वीडियो देख पति रणवीर सिंह अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हाहाहाहाहा! डेड।' करण जौहर ने भी कमेंट किया, 'मैं इससे ऑब्सेस्ड हूं।'

    खबरें और भी

    हालांकि, दीपिका को सेलिब्रिटीज से जितनी तारीफ मिली उतना ही फैंस ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये वही है क्या जिसने रणवीर सिंह को धोखा दिया।' एक यूजर ने शायराना अंदाज में लिखा, 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा दिल लगाने के काबिल नहीं।'

    क्यों ट्रोल हो रहीं दीपिका?

    26 अक्टूबर को शुरू हुए 'कॉफी विद करण 8' में दीपिका और रणवीर ने कपल गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी। इस दौराने दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। तभी दीपिका ने बताया कि रणवीर के साथ रिलेशन के शुरुआती स्टेज में वो दूसरे लड़कों के भी डेट कर रही थीं। लेकिन माइंड में वो रणवीर के साथ कमिटेड थीं। इस स्टेटमेंट के बाद से एक्ट्रेस यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।