Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: निकाह के बाद राखी सावंत ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली- आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 05:12 PM (IST)

    राखी सावंत के जीवन में परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ और अब उनकी शादी खतरे में है। मीडिया के सामने उन्ह ...और पढ़ें

    Rakhi Sawant Wedding, Rakhi Sawant New Video, Rakhi Sawant Mother, Rakhi Sawant Marriage, Rakhi Sawant Adil Khan, Rakhi And Adil
    Rakhi Sawant Wedding, Rakhi Sawant New Video, Rakhi Sawant Mother, Rakhi Sawant Marriage, Rakhi Sawant Adil Khan, Rakhi And Adil

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant New Video: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के जीवन में परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरह जहां 4 दिन पहले उनकी मां का निधन हुआ है। तो वहीं अब अदाकारा की शादी खतरे में है। बुधवार को राखी ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि उनकी शादी खतरे में है। वहीं अब गुरुवार को उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्होंने पति आदिल खान को लेकर कई चौंकाने वाले राज खोले हैं।

    दूसरी लड़की संग चल रहा है आदिल का अफेयर

    गुरुवार सुबह एक बार फिर राखी को मीडिया फोटोग्राफर ने मुंबई में उनके जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान मीडिया के सामने आदिल के कई राज खोलती नजर आ रही हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अदाकारा के दो वीडियो शेयर किए है, जिसमे वह कहती है- अल्ला से मैं मांगूंगी... 30 रोजे करूगी.. मैं उमरा जाउंगी अगर आदिल ले जाए तो ज्यादा अच्छा होगा। वरना मेरे बहुत से मुस्लिम भाई है उनके बोलूंगी मुझे उमरा कराए। मेरा अल्ला सच्चा है मैं एक सच्ची बीवी हूं... मैने सच्चाई से निकाह कबूल किया है तो वो सुधर के मैरे पास जरुर आएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    हां अगर आदिल मेरे साथ लॉयल नहीं है तो किसी और लड़की के साथ भी सच्चा नहीं हो सकता। आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते है। मैं दुनिया के हर कोर्ट में जाउंगी। मैं अल्ला का कोर्ट में भी जाउंगी। उस लड़की की बात में आकर मुझे तलाक की धमकी मत देना। तो वहीं दूसरी वीडियो में राखी मीडिया से कहती है कि मैं नहीं चाहती की आप लोग आदिल के इंटरव्यू ले। उसको यही चाहिए था इंडस्ट्री में आकर मेरा इस्तेमाल करे और बहुत बड़ा स्टार बने। झूठों का पुतला है वो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    साल 2022 में किया था गुपचुप निकाह 

    बिग बॉस मराठी सीजन 4 से बाहर आने के बाद राखी सावंत ने मीडिया में अपनी औ आदिल के निकाह का खुलासा किया था। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर निकाह की सभी तस्वीरें और वीडियो को शेयर भी किया था। 

    यह भी पढ़ें-  Rakhi Sawant और आदिल की शादी में फिर हुई खटपट? एक्ट्रेस ने रोते बिलखते कही ये बात

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिल्म शहजादा से Kartik Aaryan इस सुपरस्टार को देंगे ट्रिब्यूट, जानें क्या है पूरा मजरा