Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kundra Post: साल भर बाद एडल्ट फिल्म मामले पर राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सही समय आने पर...

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 05:50 PM (IST)

    बीते साल राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एडल्ट फिल्म बनाने का केस दर्ज किया था। इस मामले में करीब दो महीन तक वह जेल में रहे थे। कुंद्रा को एक साल ...और पढ़ें

    Raj kundra, Shilpa Shetty, Photo credit Instagram
    Raj kundra, Shilpa Shetty, Photo credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Raj Kundra Post: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और फेमस बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) का साल 2021 कुछ खास नहीं रहा। बीते साल जुलाई महीने में उनपर अश्लील फिल्में बनाने का अरोप लगा, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। करीब दो महीने तक उन्हें जेल में रहना पढ़ा था जिसके बाद वह आज ही के दिन यानी 21 सितंबर 2021 को रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कभी भी इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की, लेकिन अब एक साल बाद उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

    राज कुंद्रा ने किया पोस्ट

    राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है कि अगर आपको पूरी कहानी नहीं पता हो तो चुप रहें। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आर्थर रोड जेल से बाहर निकले आज एक साल हो गए। सही समय आने पर न्याय जरूर मिलेगा। सच्चाई जल्दी सामने आएगी। शुभचिंतकों को धन्यवाद। मुझे ट्रोल करने वालों को भी धन्यवाद जिनकी वजह से मैं इतना मजबूत बना।' इस तस्वीर में राज का चेहरा मास्क, हुडी, कैप और चश्मे से छुपा हुआ है।

    मुंह छुपाकर निकलते हैं बाहर

    अब राज कुंद्रा जब भी पब्लिक प्लेस पर नजर आते हैं तो, अपने चेहरे को पूरी तरह से ढके हुए दिखते हैं। उन्होंने अजीबोगरीब कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं, जिससे वह अपने पूरे चेहरे को मीडिया के कैमरों में कैद होने से बचाते रहते हैं।

    जानें क्या था पूरा मामला

    राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर रिलीज करने के आरोप लगे थे। पुलिस के मुताबिक, राज इस केस में मुख्य आरोपी रहे। राज को पुलिस ने 19 जुलाई 2021 की रात 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था। राज के अलावा इस केस में कई और लोगों को भी अरेस्ट हुए थे। इस मामले में एक्ट्रेस और राज की पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी कई बार पूछताछ हुई थी। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर बैंक अकाउंट्स की डिटेल जानकारी ली गई थी। हालांकि इस दौरान शिल्पा ने कहा था कि उन्हें राज के बिजनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह सिर्फ राज के कुछ ही बिजनेस में पार्टनर थीं और बिजनेस कैसे करना है, यह सब राज देखा करते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Video: बर्थडे सेलिब्रेट करने पापा रणधीर कपूर के घर पहुंचीं करीना कपूर, व्हाइट ड्रेस में ढहाया कहर