विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका- निक की शादी: देसी गर्ल के बाद अब विदेशी मुंडा ही निकला बैचलर पार्टी मनाने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:08 AM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बॉय निक जोनास अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच दोनों को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है।

प्रियंका- निक की शादी: देसी गर्ल के बाद अब विदेशी मुंडा ही निकला बैचलर पार्टी मनाने
प्रियंका- निक की शादी: देसी गर्ल के बाद अब विदेशी मुंडा ही निकला बैचलर पार्टी मनाने

आर. कुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता निक जोनास ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी बैचलर पार्टी की फोटो साझा की है जिसमें वह उनके भाई, दोस्त और प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ बैचलर पार्टी मनाते नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अगले महीने शादी करने वाले हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी बैचलर पार्टी मनाई थी जिसमें उनके अलावा परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के दोस्त नज़र आए थे। प्रियंका चोपड़ा की पार्टी मनाने के बाद अब निक जोनास भी बैचलर पार्टी करते दिखाई दिए। उन्हे इस मौके पर सोशल मीडिया पर अलग अलग अंदाज में देखा जा सकता है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Keep it classy.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक शादी की तारीख़ का ऐलान तो नहीं किया है, मगर न्यूयॉर्क में बैचलर पार्टी दी है, जिससे उनके भी जल्द शादी करने उम्मीद हो गयी है। हालांकि ख़बरें हैं कि दिसम्बर के पहले हफ़्ते में किसी तारीख़ को प्रियंका निक जोनस के साथ शादी कर सकती हैं। इस बैचलर पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर छायी हुई हैं। प्रियंका की बैचलर पार्टी में बॉलीवुड से कोई शामिल नहीं हुआ, सिवाय उनकी बहन परिणीति चोपड़ा के। परिणीति भी अपने होने वाले जीजा निक जोनस से ट्वीटर पर जमकर मस्ती कर रही हैं ।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बॉय निक जोनास अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच दोनों को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है। दरअसल अमेरिकी क़ानून के मुताबिक दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है।

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दोनों ब्रेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस गए और लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूरी की। उन्हें लाइसेंस मिल गया है। बताया जा रहा है कि वो इस लाइसेंस के साथ भारत आयेंगे और फिर यहां शादी के प्रमाणपत्र के साथ जब अमेरिका जाएंगे तो वहां उसे सब्मिट करेंगे ताकि दोनों देशों में शादी को कानूनी मान्यता मिले।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान को नेशनल अवॉर्ड न जीतने पर आज भी है दुःख, 70 फिल्में कर चुके हैं