विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए एक्शन से भरपूर होगी Dhoom 4, Ranbir Kapoor के बाद फिल्म से जुड़ा एक और शख्स का नाम

Published: Tue, 01 Oct 2024 12:56 PM (IST)

बॉलीवुड की धमाकेदार एक्शन फिल्म धूम के तीनों पार्ट्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह बॉलीवुड की एक्शन ...और पढ़ें

'धूम 4'. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म
'धूम 4'. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. 'धूम 4' से जुड़ा एक और व्यक्ति का नाम
  2. यश राज फिल्म्स का हिस्सा होंगे ये कलाकार
  3. एक्शन से भरपूर फिल्म है 'धूम' फ्रैंचाइजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्मों में शामिल 'धूम' के चौथे पार्ट की इन दिनों काफी चर्चा है। हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में पुलिस तो वही होगी, लेकिन चोर कौन होगा, ये देखने के लिए फैंस बेहद बेताब हैं। 

कई दिनों से चर्चा है कि 'धूम 4' के विलेन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) होंगे। हालांकि, उनके नाम पर मेकर्स की तरफ से कन्फर्मेशन आना बाकी है। वहीं, अब एक और शख्स का नाम फिल्म से जुड़ा सामने आ रहा है। 

'धूम 4' से जुड़ा एक और शख्स

'धूम 4' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट एंटिसिपेटेड मूवी में से एक है। पहले पार्ट में जॉन अब्राहम, दूसरे में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और तीसरे में आमिर खान ने चोर की भूमिका निभाई थी। अब चौथे पार्ट में रणबीर कपूर इस लिगेसी को आगे बढ़ाते देखे जा सकते हैं। वहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, धूम 4 से विजय कृष्णा आचार्य यानी विक्टर का नाम जुड़ गया है । 

'धूम 4' के लिए करेंगे ये काम

रिपोर्ट में बताया गया है कि विक्टर धूम 4 मूवी से डायरेक्टर के तौर पर जुड़े हैं। इसके पहले वह धूम 3 का निर्देशन कर चुके हैं। इतना ही नहीं, वह धूम फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों के राइटर भी रहे हैं। 'धूम 4' को डायरेक्ट करने के साथ ही वह इसकी कहानी भी लिखते नजर आएंगे। 

इन एक्टर्स का नाम भी आया सामने

रणबीर कपूर से पहले विलेन के रोल के लिए शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ एक्टर सूर्या का नाम भी सामने आया था। इनमें सूर्या को फिल्म के लिए लगभग कन्फर्म बताया जा रहा था। हालांकि, अब रणबीर कपूर का नाम विलेन के तौर पर लगभग कन्फर्म बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Dhoom 4 को मिल गया लीड हीरो! आमिर खान-ऋतिक रोशन को पछाड़ ये बॉलीवुड एक्टर बनेगा सबसे बड़ा 'चोर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।