विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिनेमा लवर्स की बल्ले बल्ले! Saiyaara के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही ये 5 अपकमिंग हार्टब्रेकिंग मूवीज

Published: Wed, 23 Jul 2025 08:12 PM (IST)

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य ...और पढ़ें

फिल्म सैयारा की तरह अपकमिंग म्यूजिकल रिलीज (फोटो-इंस्टाग्राम)
फिल्म सैयारा की तरह अपकमिंग म्यूजिकल रिलीज (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में हर्षवर्धन और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई। फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की और दोबारा रिलीज होने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

ब्लॉकबस्टर मूवी साबित होगी सैयारा?

इसके कुछ महीनों बाद, दिल तोड़ने वाली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

यह भी पढ़ें- जब शाह रुख खान के लिए मसीहा बने थे Ahaan Panday के पिता, 31 साल पहले जेल से निकालने में की थी मदद?

सैयारा की सफलता के बाद अब ऐसी कई फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए हरी झंडी मिल गई है जिसका प्लॉट मिलता जुलता है। वैसे अब कई डायरेक्टर इस होड़ में हैं कि कोई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म लाएं आपको बता दें कि पहले ही ऐसी 5 फिल्में अपना रास्ता बना चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

आवारापन 2

मोहित सूरी की 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म आवारापन की अगली कड़ी की घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी। फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे और इसका टाइटल आवारापन 2 है। मूवी अप्रैल 2026 में रिलीज के लिए तैयार है।

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला लव स्टोरी उर्फ आशिकी 3

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित, कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अभिनीत इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है लेकिन इसे आशिकी 3 का नाम फिलहाल दिया गया है। फिल्म दिवाली 2025 के मौके पर स्क्रीन पर आएगी। इस बात की प्रबल संभावना है कि फिल्म का शीर्षक आशिकी 3 हो सकता है। ये भी एक म्यूजिकल फिल्म होगी जिसका संगीत लोगों के दिलों को छुएगा।

सनम तेरी कसम 2

हर्षवर्धन राणे अभिनीत और राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित, सनम तेरी कसम 2, साल 2016 में आई सनम तेरी कसम का सीक्वल है। इसकी आधिकारिक घोषणा साल 2024 में की गई थी। सनम तेरी कसम की री रिलीज की सफलता देखकर ऐसी उम्मीद है कि पार्ट 2 भी कमाल करेगी।

जानम तेरी कसम

हिमेश रेशमिया द्वारा निर्मित, 'जानम तेरी कसम', 'सनम तेरी कसम' जैसी ही श्रेणी में है। फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में फ्रेश फेस को कास्ट किया जाएगा और यह 2026 के वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने की उम्मीद है।

एक दीवाने की दीवानियत

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत, एक दीवाने की दीवानियत मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित है। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को स्क्रीन पर आएगी। मेकर्स को इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा से काफी उम्मीदें है।

यह भी पढ़ें- Saiyaara Collection Day 6: रुक जा रे सैयारा रे! छठे दिन भी जारी रहा ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।