Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ahaan Panday के बाद इस मंझे हुए कलाकार पर दांव लगाएंगे मोहित सूरी? गैंगस्टर म्यूजिकल ड्रामा होगी फिल्म

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 07:27 PM (GMT+05:30)

    फिल्म 'सैयारा' की सफलता के बाद, मोहित सूरी यश राज फिल्म्स के साथ एक नई म्यूजिकल लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का बैकग्राउंड अंडरवर्ल्ड की कहान ...और पढ़ें

    किस एक्टर को कास्ट करेंगे मोहित सूरी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    किस एक्टर को कास्ट करेंगे मोहित सूरी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में फिल्म एक विलेन के बाद मोहित सूरी (Mohit Suri) ने लगभग तीन साल बाद वापसी की और सैयारा (Saiyaara) लेकर आए। सैयारा साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और आते ही तहलका मचा दिया। इस फिल्म में न्यूकमर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च किया गया जिसने रातोंरात उनकी किस्मत बदल दी।

    म्यूजिकल लव स्टोरी होगी फिल्म?

    अब खबर आ रही है कि मोहित सूरी एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मोहित सूरी फिल्म निर्माता यश राज फिल्म्स (YRF) और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ एक रोमांटिक ड्रामा का प्लान क रहे हैं। ये एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी जिसकी पृष्ठभूमि हत्यारों और अपराधियों से भरी एक रहस्यमयी दुनिया की कहानी कहेगी।

    Mohit (1)

    यह भी पढ़ें- सीक्रेट डेटिंग कर रहे हैं 'सैंयारा' कपल? सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें!

    फिर साथ आएंगे मोहित सूरी और YRF

    सूरी और वाई आर एफ का कोलैबोरेशन साल 2025 में काफी बढ़िया रहा था। उनकी फिल्म ने ग्लोबली 570 करोड़ का कलेक्शन किया था। सूरी पिछले कुछ महीनों से इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें उनकी म्यूजिकल इंटेंसिटी का ट्रेडमार्क अंडरवर्ल्ड की कहानी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि वे 2026 तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

    इसका लेटेस्ट अपडेट ये है कि रणबीर कपूर फिल्म में लीड रोल निभा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि सूरी और रणबीर कपूर स्क्रिप्ट और किरदार के विकास पर चर्चा करने के लिए कई बार मिल चुके हैं। हालांकि रणबीर कपूर स्क्रिप्ट को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक वे इस प्रोजेक्ट के स्कोप और म्यूजिकल प्रोटेंशियल की वजह से दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    खबरें और भी

    Ranbir (9)

    इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर इस समय अपनी मच अवेटेड फिल्म रामायण का इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। इस महाकाव्य में यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में, रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के रूप में, साई पल्लवी, लारा दत्ता और रवी दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। रामायण:पार्ट 1 की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- 20 साल बाद कितना बदल गया Jhalak Dikhla Ja एक्ट्रेस का लुक, कभी बोल्डनेस से मचाया था तहलका