Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले ऐश्वर्या, फिर सलमान और अब Vivek Oberoi भी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

    पिछले कुछ सालों में जैकी श्रॉफ से लेकर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय सहित कई बड़े सितारे दिल्ली हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं। अब इ ...और पढ़ें

    विवेक ओबेरॉय ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा/ फोटो- Instagram

    विवेक ओबेरॉय ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. विवेक ओबेरॉय ने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए याचिका दायर की

    2. AI-जनरेटेड कंटेंट और डीपफेक के दुरुपयोग का आरोप

    3. इन सितारों ने भी सुरक्षित किए थे पर्सनैलिटी राइट्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में कई एक्टर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते खतरे के बाद अपनी पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। अभी तक सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ सहित का सितारों ने अपनी आवाज, चेहरा और व्यक्तित्व को सुरक्षित करने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था। 

    अपने पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने वालों की लिस्ट में एक्टर और बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय का नाम भी जुड़ गया है। विवेक के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की और कुछ लोगों और कंपनी के खिलाफ केस भी किया। 

    क्यों विवेक को पड़ी पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने की जरूरत?

    लिव लॉ.इन की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय ने 4 फरवरी 2026 को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स, मर्चेंडाइज और AI जनरेटेड कंटेंट के जरिए उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें डीपफेक वीडियो भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- वायलेंट थी ऐश्वर्या-सलमान खान की लव स्टोरी, सालों बाद प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, बोले-विवेक का करियर बर्बाद...

    विवेक ओबेरॉय ने कलेक्टर बाजार, जूम मंत्रा, इंडिया कंटेंट और ORS के साथ-साथ जोन डो डिफेंडेंट सहित कई अज्ञात पार्टियों के खिलाफ कोर्ट में केस किया है। यह केस उनकी वकील सना रईस खान और प्रणय चिटाले के जरिए दायर किया गया।

    खबरें और भी

    vivekoberoi_1765454027_3785225187051001354_226304408

    विवेक ओबेरॉय की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा आदेश

    दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस  गुरुवार को कहा कि वह एक्टर और बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी करेगा, ताकि उनकी परमिशन के बिना कोई भी उनके नाम, फोटो और पहचान का इस्तेमाल न कर सके। 

    vivek oberoi delhi

    कई सितारों की फोटोज को किया गया है मॉर्फ्ड

    कई बड़े बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगह के दिग्गजों तक बड़ी-बड़ी हस्तियां डीपफेक वीडियो और AI से जनरेट की गई मॉर्फ्ड फोटोज का शिकार हो चुके हैं। कटरीना कैफ के टाइगर 3 के एक सीन को मॉर्फ्ड करके उनके कपड़ों के साथ छेड़छाड़ की गई थी, तो वहीं काजोल का भी एक गलत वीडियो वायरल हो गया था। यहां तक कि AI का इस्तेमाल करके लोग सलमान खान से लेकर शाह रुख खान तक, आलिया भट्ट और कई बड़े सितारों का चेहरा किसी अन्य के चेहरे पर फिट कर देते हैं, जो बिल्कुल रियल लगता है। 

    यह भी पढ़ें- 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप ने ओटीटी पर आते ही किया धमाका, सिर्फ 24 घंटे में Zee5 पर बनी नंबर 1