Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor के बाद Shah Rukh Khan ने डेविड बेकहम के लिए मन्नत में रखी शानदार पार्टी, वायरल हुआ वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 11:38 PM (GMT+05:30)

    Shah Rukh Khan Host Grand Party David Beckham सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने बुधवार को डेविड बेकहम (David Beckham) के लिए खास पार्टी रखी थी ...और पढ़ें

    डेविड बेकहम और शाह रुख खान (Photo Instagram)
    डेविड बेकहम और शाह रुख खान (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan Host Grand Party David Beckham: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान डेविड बेकहम (David Beckham) यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के चलते भारत दौरे पर हैं। बुधवार यानी 15 नवंबर को उन्होंने एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) से उनके मुंबई वाले घर पर मुलाकात की थी।

    इस कपल ने डेविड बेकहम (David Beckham) के लिए खास पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। वहीं आज यानी 16 नवंबर को डेविड बेकहम (David Beckham) ने बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान से मुलाकात की है।

    यह भी पढ़ेंSonam Kapoor ने रखी David Beckham के लिए ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए कई सेलेब्स, देखें इनसाइड तस्वीरें

    शाह रुख खान ने डेविड बेकहम के लिए रखी पार्टी

    डेविड बेकहम (David Beckham) इन दिनों मुंबई में हैं। जहां उन्होंने कई सितारों से मुलाकात की। वहीं आज फुटबॉलर को शाह रुख खान ने अपने घर पर पार्टी में इनवाइट किया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें डेविड बेकहम गाड़ी में बैठे मन्नत में एंट्री करते नजर आ रहे है। इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियों के शामिल हो रही हैं। हालांकि, अभी नाम सामने नहीं आए हैं।

    डेविड ने देखा था भारत और न्यूजीलैंड का मैच

    बता दें, बीते दिन डेविड ने मुंबई के वानखेड़े के स्टेडियम में हुए भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफानल मैच भी देखा था। इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर शाहिद कपूर, मीरा कपूर समेत कई सेलेब्स से मुलाकात की थी। इसके बाद वह सोनम कपूर के घर में उनकी पार्टी में शामिल हुए थे।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

    शाह रुख खान इस साल दो फिल्मों पठान और जवान में नजर आए थे। वहीं अब उनकी इस साल की तीसरी फिल्म डंकी अगले महीने पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें-  Confirm! एक साथ बड़े पर्दे पर आग लगाएंगे Shah Rukh Khan और Vijay, एटली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट