Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes में अवॉर्ड जीतने के बाद PM मोदी ने दी पायल कपाड़िया को बधाई, बोले- 'ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है'

    Updated: Sun, 26 May 2024 06:07 PM (IST)

    11 दिनों तक चलने के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल ( Cannes Film Festival 2024) खत्म हो चुका है । 14 मई को इस इवेंट की शुरुआत हुई थी और 25 मई को इसका आखि ...और पढ़ें

    All We Imagine As Light Pm Modi Post (Photo Instagram)
    All We Imagine As Light Pm Modi Post (Photo Instagram)

    HighLights

    1. कान्स में छाई पायल कपाड़िया की फिल्म
    2. ऑल वी इमेजिन एज लाइट को मिला अवॉर्ड
    3. इस जीत पर पीएम मोदी ने दी पूरी टीम को बधाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  डायरेक्टर पायल कपाड़िया इन दिनों सातवें आसमान पर है। इस खुशी का कारण हैं उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में अवॉर्ड से नवाजा गया है।

    'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' (All We Imagine As Light) ने कान्स का इस फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डायरेक्टर और उनकी पूरी टीम का बधाई दी हैं।  

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पायल कपाड़िया ने कान्स में अपना परचम लहराया और इस फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे में रविवार 26 मई को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पूरी टीम का बधाई देते हुए लिखा, ''भारत को पायल कपाड़िया पर उनके काम 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है।

    यह भी पढ़ें- Cannes 2024: पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine As Light ने जीता अवॉर्ड, प्रीमियर में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

    एफटीआईआई की पूर्व छात्रा, उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर चमकती रहती है, जो भारत में समृद्ध रचनात्मकता की झलक देती है। यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल उनके असाधारण कौशल का सम्मान करता है बल्कि भारतीय फिल्म निर्माताओं की नई पीढ़ी को भी प्रेरित करता है।

    8 मिनट तक मिला था स्टैंडिंग अवेशन

    बता दें, कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' (All We Imagine As Light) इसका प्रीमियर 23 मई को हुआ था, जिसे देखकर लोगों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला। मूवी खत्म होने के बाद 8 मिनट तक लोगों ने खड़े होकर इसके लिए तालियां बजाई थी। ये नजारा देख स्टार कास्ट बेहद इमोशनल होती दिखाई दी थी। 

    खबरें और भी

    क्या है फिल्म की कहानी

    'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की कहानी एक नर्स प्रभा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लंबे समय के बाद उसके पति से तोहफा मिलता है। इसमें प्रभा के अपने पति के साथ संबंध काफी समय से खराब हैं। वहीं, उसकी रूममेट अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वक्त गुजारने के लिए प्राइवेट रूम देखती हैं। फिर एक दिन दोनों रोड ट्रिप पर जाती हैं, जहां उनकी लाइफ में नया मोड़ आता है। 

    फिल्म की स्टार कास्ट

    पायल कपाड़िया फिल्म में कनी कुश्रुति, ऋधु हरूण, दिव्या प्रभा, छाया कदम और अजीस जैसे स्टार्स ने काम किया है।

    यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2024: भारतीय फिल्म को 30 साल बाद मिला मौका, अवॉर्ड की रेस में All We Imagine As Light