Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Vaccine War की स्क्रीनिंग के लिए America पहुंचे अग्निहोत्री, चंद्रयान-3 की सफलता को बताया महिलाओं की जीत

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

    The Vaccine War फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को महिला वैज्ञानिकों की जीत करार दिया है। निर्देशक अग्निहोत्री ने ये कॉमेंट अम ...और पढ़ें

    The Vaccine War की स्क्रीनिंग के लिए America पहुंचे अग्निहोत्री, चंद्रयान-3 की सफलता को बताया महिलाओं की जीत
    The Vaccine War की स्क्रीनिंग के लिए America पहुंचे अग्निहोत्री, चंद्रयान-3 की सफलता को बताया महिलाओं की जीत

    HighLights

    1. निर्देशक अग्निहोत्री ने ये कॉमेंट अमेरिका में 'द वैक्सीन वॉर' की एक विशेष स्क्रीनिंग पर की।
    2. फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को 'महिला वैज्ञानिकों की जीत' करार दिया है।

    मैरीलैंड, एजेंसी। (The Vaccine War) फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को 'महिला वैज्ञानिकों की जीत' करार दिया है। निर्देशक अग्निहोत्री ने यह कॉमेंट अमेरिका में 'द वैक्सीन वॉर' की एक विशेष स्क्रीनिंग पर की। बता दें, उनकी यह आगामी फिल्म है जो सिंतबर में रिलीज होगी।

    एजेंसी के मुताबिक, 'उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय विज्ञान अब विकसित हो रहा है और विश्व मानचित्र पर आ रहा है और यह केवल महिला वैज्ञानिकों के कारण हो रहा है।"

    आंखों में आ गए आंसू- अग्निहोत्री

    अग्निहोत्री बोले 'मैं बहुत खुश हूं, मेरी आंखों में लगभग आंसू आ गए। फिर से वही कहानी, मेरी फिल्म (द वैक्सीन वॉर) की तरह। ज्यादातर महिलाएं, जिन्हें पश्चिम कई कारणों से सशक्त नहीं मानता। उनके लिए यह एक बेहतरीन मिसाल है। यह सफलता भारतीय महिलाओं और भारतीय विज्ञान की जीत है।

    उन्होंने यह भी कहा कि कैसे कम संसाधनों और विज्ञान की दौड़ में पिछड़ने वाला देश माने जाने के बावजूद भारत अंतरिक्ष में अग्रणी शक्ति बन गया है।

    'द वैक्सीन वॉर' को लेकर बोलीं पल्लवी जोशी

    वहीं, फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' पर अभिनेता और निर्माता पल्लवी जोशी कहती हैं, यह फिल्म महिला वैज्ञानिकों से संबंधित है। जब हमने शोध शुरू किया तो हममें से कोई नहीं जानता था कि भारत में विज्ञान का क्षेत्र इतना भरा हुआ है। हाल ही में हमने चंद्रयान को चंद्रमा पर उतरते हुए भी देखा।

    इससे मुझे गर्व की अनुभूति होती है कि महिलाओं ने यह टीका बनाया है और उनकी कहानी हमारे लिए बताना महत्वपूर्ण है। मैं इसे एक सुपरहीरो फिल्म कहता हूं।"

    खबरें और भी

    राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर वह कहती हैं, 'जब मैंने (द कश्मीर फाइल्स में) राधिका मेनन का यह किरदार निभाया तो एक मिनट के लिए मुझे लगा कि यह शायद एक सपना है, मैंने विवेक अग्निहोत्री से कहा कि यह शायद मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। जब मैंने यह खबर सुनी, मुझे लगा कि कोई मेरे साथ मजाक करने की कोशिश कर रहा हैं। इसलिए मुझे समझने में थोड़ा समय लगा। मैं बहुत खुश हूं कि इस किरदार को पहचान मिली।'