Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ahaan Panday: अहान पांडे को एड शीरन से मिला खास तोहफा, डेब्यू फिल्म में करेंगे इस्तेमाल

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 05:07 PM (IST)

    हॉलीवुड के सिंगर एड शीरन इन दिनों मुंबई में अपने एक कॉन्सर्ट के लिए आए हुए हैं। इस बीच वह बॉलीवुड के कई स्टार्स से मिल रहे हैं। आयुष्मान खुराना अरमान ...और पढ़ें

    एड शीरन और अहान पांडे (Photo Credit: Instagram)
    एड शीरन और अहान पांडे (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अहान पांडे से मिले एड शीरन
    2. अहान को एड से मिला ये खास गिफ्ट
    3. वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के फेमस सिंगर में से एक एडवर्ड क्रिस्टोफर शीरन यानी कि एड शीरन इन दिनों मुंबई में हैं। दरअसल, वह यहां पर अपने एक कॉन्सर्ट के लिए आए हुए हैं, जिसमें अभी समय है। इस बीच उन्होंने मुंबई में आयुष्मान खुराना, अरमान मलिक, शाह रुख खान और फराह खान समेत कई सितारों संग मुलाकात की।

    अब एड शीरन और अनन्या पांडे के कजिन भाई अहान पांडे भी एक साथ नजर आए। अहान पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एड के साथ एक तस्वीर शेयर की है और सिंगर से मिले खास गिफ्ट के बारे में भी उन्होंने बताया है।

    यह भी पढ़ें: Ed Sheeran ने भीड़ के बीच फैन ने हाथ पकड़ कर किया ये काम, Viral Video ने जीत लिया सबका दिल

    अहान पांडे को मिला ये खास गिफ्ट

    अहान पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एड शीरन के साथ कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एड शीरन और अहान पांडे साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में एड गिटार पर अपना ऑटोग्राफ दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)

    इन फोटोज को शेयर करते हुए अहान ने कैप्शन में लिखा, "मैं अपनी पहली फिल्म के लिए इस गिटार से तैयारी कर रहा था और अब मुझे किसी और के द्वारा नहीं, बल्कि एड से यह आशीर्वाद मिला है"। अहान को अपने गिटार पर एड का ऑटोग्राफ मिला है।

    खबरें और भी

    एड शीरन से मुलाकात पर बोले अहान

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अहान पांडे ने कहा, "एड शीरन से मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। अपनी फिल्म की तैयारी के लिए मैं संगीतकारों की छाया पाने और उनसे प्रेरणा लेने की उम्मीद में हर जगह दौड़ रहा हूं और उस दौरान सबसे अच्छे लोगों से मिल पाऊंगा। यात्रा सर्वोच्च सम्मान का आशीर्वाद है"।

    अहान ने आगे कहा, "मुझे गिटार पर एड का ऑटोग्राफ मिला, जिसे मैं अपनी फिल्म की तैयारी के लिए इस्तेमाल करने वाला हूं। ईमानदारी से कहूं, तो जब भी मुझे कुछ अभ्यास मिलता है, तो उसे देखना मेरे लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होता है"।

    एड शीरन का कॉन्सर्ट

    बता दें कि एड शीरन 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म करने वाले हैं। ये उनके म्यूजिक टूर मैथमेटिक्स का लास्ट चरण है। यहां उनके साथ  सिंगर प्रतीक कुहाड़ भी परफॉर्म करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui का रमजान हुआ मुबारक, सिंगर Ed Sheeran संग हुई मुलाकात तो खुशी से झूम उठे कॉमेडियन