Gadar 2 की सफलता के बाद Ahan Shetty के हाथ लगा जैकपॉट, हॉरर फ्रेंचाइजी में आएंगे नजर
अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। यह उनकी पहली सुपरनैचुरल जॉनर की फिल्म होगी जोकि एक्टर के लिए लीग से हटकर अलग रोल होगा।
-1784802434664_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 (Border 2) की सक्सेस के बाद अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के हाथों एक नई फिल्म लगी है। एक्टर इस मूवी में लीग से हटकर एकदम एक नया रोल निभाते नजर आएंगे।
अहान अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत सेलेक्टिव हैं और अब जानकारी मिली है कि वो बहुत जल्द एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं।
फिल्म के स्क्रीनप्ले पर हो रहा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान विक्रम भट्ट की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 1920 की छठवीं किस्त में नजर आने वाले हैं। इसका नाम 1920: कोल्ड विंटर है। हालांकि फिल्म अभी अपनी राइटिंग स्टेज पर है और विक्रम भट्ट और प्रोड्यूसर आनंद पंडित इसके स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं।
-1784802774205.jpg)
मिड-डे को एक सोर्स ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अहान शेट्टी का सुपरनैचुरल जॉनर में पहला काम है। इससे पहले वो साल 2021 में आई रोमांटिक एक्शन-ड्रामा 'तड़प' में काम कर चुके हैं। तड़प उनकी डेब्यू फिल्म भी थी।
कब शुरू होगी शूटिंग
फिलहाल मेकर्स उनके अपोजिट एक फीमेल लीड को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। वे इस रोल के लिए किसी न्यूकमर को कास्ट करने के बजाए एक जानी-मानी एक्ट्रेस को लेना चाहते है। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चलता है तो फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू हो जाएगी।
फिल्म के कुछ सीन्स स्कॉटलैंड और कुछ शिमला में शूट होंगे। हॉरर जॉनर में कदम रखने से पहले, अहान अब डायरेक्टर टीनू देसाई की फिल्म 'सनकी' में नजर आएंगे। '1920: कोल्ड विंटर' के साथ, यह एक्टर अपनी फिल्मोग्राफी में एक नया आयाम जोड़ सकते हैं।

