Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Border 2 के सेट से 'फौजी' Ahan Shetty की फोटो आई सामने, वर्दी पहन मिट्टी से सने दिखे एक्टर

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 04:10 PM (IST)

    अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 (Border 2) को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बीच अभिनेता अहान शेट् ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी ने दिखाई झलक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी ने दिखाई झलक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2026 को रिलीज होगा बॉर्डर का सीक्वल
    2. अनुराग सिंह कर रहे हैं बॉर्डर 2 का निर्देशन
    3. बॉर्डर 2 में फौजी बनेंगे सुनील शेट्टी के बेटे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक नाम बॉर्डर 2 (Border 2) का भी है। यह फिल्म 90 दशक की सबसे पॉपुलर वॉर एक्शन मूवी है जिसका सीक्वल 28 साल बाद सिनेमाघरों में आने वाला है। नई स्टार कास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इस बीच अभिनेता अहान शेट्टी ने सेट से अपनी धांसू फोटो शेयर की है।

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बॉर्डर 2 में फौजी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही अभिनेता की एंट्री को कन्फर्म किया गया था। अब अहान ने सेट से अपनी धांसू फोटो शेयर की है जिसमें वह वर्दी में दिखाई दे रहे हैं।

    मिट्टी से सने अहान शेट्टी

    अहान शेट्टी इन दिनों वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। 4 जुलाई को अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरों के जरिए सेट की झलकियां दिखाई हैं। एक फोटो में वह फौजी की वर्दी पहने हुए हैं और उनके पूरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई है।

    Ahan Shetty

    Photo Credit - Instagram

    बॉर्डर से अहान की फोटो वायरल

    एक तस्वीर में अहान शेट्टी फौजी की वर्दी और टोपी में दिख रहे हैं। दीवार के उस पार खड़े अभिनेता का चेहरा क्लियर नहीं दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बॉर्डर 2"।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Border 2 के लिए दिलजीत दोसांझ से हटा बैन, सिर्फ इस शर्त पर FWICE ने मानी प्रोड्यूसर की बात

    Photo Credit - Instagram

    पिता भी बन चुके हैं बॉर्डर के फौजी

    अहान शेट्टी पहली बार बॉर्डर 2 में एक फौजी की भूमिका के रूप में दिखेंगे। इसकी पहली फिल्म यानी बॉर्डर में उनके पिता सुनील शेट्टी भी फौजी बने हुए थे। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनेता का किसी वॉर ड्रामा में ऐसे किरदार में वह पसंद किए जाएंगे या नहीं, यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि, अहान को उनकी पहली फिल्म तड़प के लिए अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहा गया था।

    कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

    अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) की वापसी हो रही है। बाकी कास्ट नई है। सनी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट पर मूंछों को ताव देते हुए दिखे Diljit Dosanjh, 'सरदार जी' ने BTS वीडियो में दिया मुंहतोड़ जवाब