Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गणतंत्र दिवस पर Border 2 से पहले OTT पर रिलीज हो रही ये फिल्म, 2 घंटे 17 मिनट में एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 07:58 PM (IST)

    बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले मेजर शैतान सिंह भाटी के जीवन पर आधारित एक वॉर ड्रामा ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले इसे सिनेमाघरों में रिलीज जा च ...और पढ़ें

    120 बहादुर का एक सीन (फोटो-यूट्यूब)

    120 बहादुर का एक सीन (फोटो-यूट्यूब)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर (Farhaan Akhtar) की मच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। मेजर शैतान सिंह भाटी के जीवन पर आधारित ये फिल्म 21 नवंबर, 2025 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वास्तविक जीवन की घटनाओं और असाधारण वीरता की कहानियों से प्रेरित यह फिल्म साहस, बलिदान और देशभक्ति का सम्मान करने वाली एक सशक्त कहानी पेश करने का वादा करती है।

    कितना था फिल्म का कलेक्शन?

    फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो ना तो इसका कोई खास प्रमोशन किया गया और इसके अनुसार ही इसका कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म ने पहले 10 दिनों में घरेलू केवल 15.35 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म की कहानी और इसकी थीम बेहद जबरदस्त थे।

    120 Bahadur (1)

    यह भी पढ़ें- Border 2 में काम करने के बाद प्रेशर में हैं सुनील शेट्टी के लाडले अहान, कंधों पर आई इतनी बड़ी जिम्मेदारी

    OTT पर कब रिलीज होगी फिल्म

    वहीं फिल्म अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। उम्मीद है कि ओटीटी पर आने से इसे भरपूर फायदा मिलेगा। फिल्म 16 जनवरी, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    क्या है 120 बहादुर की कहानी?

    120 बहादुर भारतीय सैनिकों के उस वीरतापूर्ण संघर्ष पर आधारित है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय साहस का प्रदर्शन किया। फरहान अख्तर ने इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई है, जो मोर्चे पर तैनात सैनिकों द्वारा झेली जाने वाली भावनात्मक और शारीरिक चुनौतियों को बखूबी दर्शाती है। दमदार भूमिकाओं के लिए मशहूर फरहान ने इस किरदार को प्रामाणिकता और गहराई से निभाने के लिए फीजिकल ट्रेनिंग भी ली है।

    120 Bahadur

    फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। इसके अलावा शुगन शैतान सिंह भाटी के रूप में राशि खन्ना, सिपाही रामलाल के रूप में अंकित सिवाच, जमादार हरिराम सिंह के रूप में धनवीर सिंह, सिपाही के रूप में स्पर्श वालिया, नन्हा के रूप में साहिब वर्मा, ब्रिगेडियर के रूप में अजिंक्य देव, लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में एजाज खान, सिपाही धर्मपाल सिंह दहिया के रूप में आशुतोष शुक्ला, सिपाही के रूप में अतुल सिंह और बैंगन के रूप में देवेंद्र अहिरवार नजर आए। इसका निर्देशन रजनीश 'रजी' घई ने किया है। फिल्म की कहानी राजीव जी मेनन ने लिखी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ‘120 बहादुर’ में से ‘अपना बहादुर’ सामने था... सो, खूब बजी ताली और हुई हूटिंग भी, मेरठ में यह था खास मौका