विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संगीत में हो रहा AI का प्रयोग, लेकिन उसमें वो बात नहीं; जानिए Special Ops के संगीतकार Advait Nemlekar की राय

Published: Fri, 06 Jun 2025 04:25 PM (IST)

अद्वैत नेमलेकर एक जाने माने फिल्म स्कोर कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उन्होंने मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम किया ...और पढ़ें

अद्वैत नेमलेकर ने बताया म्यूजिक में इस्मेताल हो रहा एआई (फोटो-इंस्टाग्राम)
अद्वैत नेमलेकर ने बताया म्यूजिक में इस्मेताल हो रहा एआई (फोटो-इंस्टाग्राम)

प्रियंका सिंह, मुंबई। स्पेशल ऑप्स और आश्रम वेब सीरीज के लिए संगीत बना चुके अद्वैत नेमलेकर के लिए स्पेशल आप्स 2 को लेकर चुनौतियां बढ़ी हैं। वह कहते हैं कि इस शो में हर आपरेशन की एक थीम रही है। पहला सीजन हमेशा कठिन होता है, क्योंकि आप तब तय कर रहे होते हैं कि संगीत का कैसे उपयोग होने वाला है, सिग्नेचर ट्यून क्या होगी, कौन से वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा। स्पेशल आप्स की भी एक थीम रही है, वह अगले सीजन में नए तड़के के साथ सुनाई देनी चाहिए। शो में नए पात्र जुड़ते हैं तो उनके लिए भी नई थीम बनानी पड़ती है।

डिजिटल प्लेटफार्म पर क्या संगीत के मामले में भी स्वतंत्रता है?

इस पर अद्वैत कहते हैं कि वह स्वतंत्रता आपको निर्देशक देते हैं। फिल्मों में ऐसा होता है कि बड़े निर्देशक ज्यादातर उन्हीं के साथ काम करते हैं, जिनके साथ सालों से काम करते रहे हैं। ओटीटी पर वही निर्देशक नई और युवा टीम के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि निर्देशक नीरज पांडे रचनात्मक स्वतंत्रता देते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं Raja Kumari, शाह रुख खान की फिल्म दे चुकीं हैं आवाज

एआई की मदद से बनाए जा रहे हैं गाने

संगीत में किसी ट्रेंड के अनुसरण को लेकर अद्वैत कहते हैं कि जो भी बनाएं, वह कानों को अच्छा लगना चाहिए। हर उम्र के लोगों को पसंद आए और कहानी के साथ सुसंगत हो। समय के साथ संगीत जगत भी बदला है। पहले लाइव रिकार्ड करते थे, फिर कंप्यूटर आ गया, आज जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का है। हालांकि एआइ को आप एक उपकरण की ही तरह प्रयोग कर सकते हैं, बाकी अच्छा गाना तो वास्तविक वाद्य यंत्रों से ही बनता है। संगीत ऐसा होना चाहिए जो सुनने में अच्छा लगे। संगीत का यह पहलू कभी नहीं बदला।

इन सिंगर्स के साथ कर चुके हैं काम

इसके अलावा अद्वैत ने कई टीवी सीरीज जैसे ऑल अबाउट सेक्शन 377 (2016), आई डोंट वॉच टीवी (2016) के लिए भी संगीत तैयार किया है। अद्वैत सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विजेता हैं, वह एक संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह, उषा उत्थुप, जावेद अली, हर्षदीप कौर जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें: Pretty Little Baby Song: इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा 63 साल पुराना प्रिटी लिटल सॉन्ग, अपना ही गाना भूल गई सिंगर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।