Harry Potter बने कार्तिक आर्यन, हरमायनी बनीं कृति; AI वीडियो ने बनाई कल्ट फिल्म की कास्ट; सैफ अली खान ने लूटी लाइमलाइट
क्या आप भी हैरी पॉटर (Harry Potter) सीरीज के फैन हैं तो आपको बॉलीवुड सितारों पर इन किरदारों को जरूर देखना चाहिए। ...और पढ़ें
-1780982214352_m.webp)
एआई ने बनाए बॉलीवुड स्टार्स के 'हैरी पॉटर' अवतार
HighLights
एआई ने बनाए बॉलीवुड स्टार्स के 'हैरी पॉटर' अवतार
सैफ अली खान को मिली सबसे ज्यादा तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक AI वीडियो की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स को हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में दिखाया गया है। इस दिलचस्प क्रॉसओवर में हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर चेहरों को 'हैरी पॉटर' के आइकॉनिक किरदारों में दिखाया गया है।
हैरी पॉटर (Harry Potter) फैंस इन किरदारों को देखकर अपनी-अपनी राय शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स पर इन किरदारों को एआई से बनाया गया है जिसने जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है और यह वीडियो इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- खौफ की नई दास्तां लिख रही ये फिल्म, रूह बाबा Kartik Aaryan की भी कांपी रूह; धांसू कमाई से मूवी ने बनाए रिकॉर्ड्स
कार्तिक आर्यन 'हैरी' तो 'हरमायनी' बनीं कृति सेनन
सोमवार को एक डिजिटल क्रिएटर ने AI से बने एक वीडियो से इंटरनेट को हैरान कर दिया, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स को 'हैरी पॉटर' के मशहूर किरदारों के रूप में दिखाया गया था। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हैरी पॉटर, कृति सेनन (Kriti Sanon) हर्माइनी ग्रेंजर, वरुण धवन (Varun Dhawan) रॉन वीज्ली, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) सेवेरस स्नेप, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ड्रेको मैल्फॉय और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एल्बस डंबलडोर के रोल में दिखे।
-1780982242987.jpg)
संजय,विद्या और कंगना के अवतार ने किया हैरान
वीडियो में बोमन ईरानी रूबेस हैग्रिड के रोल में, संजय दत्त (Sunjay Dutt) लॉर्ड वोल्डमॉर्ट के रोल में, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बेलाट्रिक्स लेस्ट्रेंज के रोल में, रत्ना पाठक शाह मिनर्वा मैकगोनागल के रोल में, अर्जुन रामपाल सीरियस ब्लैक के रोल में, जैकी श्रॉफ मैड-आई मूडी के रोल में, अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) लूसियस मैल्फॉय के रोल में, राजकुमार राव नेविल लॉन्गबॉटम के रोल में, अनन्या पांडे जिनी वीजली के रोल में, विद्या बालन डोलोरेस अम्ब्रीज के रोल में और मनोज बाजपेयी रेमस लुपिन के रोल में नजर आए।
खबरें और भी


सैफ अली खान का अवतार आया सबसे ज्यादा पसंद
फैन्स को सैफ अली खान का स्नेप वाला रोल काफी पसंद आया। एक ने लिखा, 'सैफ अली खान असली स्नैप से भी ज्यादा रियल लग रहे हैं'। वहीं हैरी पॉटर के रोल में कार्तिक आर्यन को लोगों ने कम पसंद किया। ‘हैरी पॉटर’ और बॉलीवुड के फैन्स को यह वीडियो बहुत पसंद आया और उन्होंने इस पर अपनी राय भी दी। ज्यादातर तारीफ सैफ अली खान को सेवेरस स्नेप के रोल के लिए मिली।

एक यूजर ने कमेंट किया, 'सैफ और कंगना एकदम सही हैं। एक फ़ैन ने तो यह भी सुझाव दिया, 'नए HBO मेकर्स को स्नेप के रोल के लिए सैफ अली खान का नाम सुझाओ... वह इसके लिए एकदम सही हैं... साथ ही बेलाट्रिक्स के रोल में कंगना और सीरियस के रोल में अर्जुन रामपाल भी अच्छे रहेंगे'।

'हैरी पॉटर' सीरीज के बारे में
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि 'हैरी पॉटर' दुनिया की सबसे मशहूर फैंटेसी सीरीज में से एक है, जिसे जे.के. रोलिंग ने बनाया है। यह कहानी हैरी पॉटर नाम के एक युवा जादूगर की है, जिसे अपनी जादुई शक्तियों के बारे में पता चलता है और वह हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री जाता है। यह कहानी सात किताबों और आठ फिल्मों में फैली हुई है, जिसमें हैरी और उसके दोस्त बुरे लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ते हैं।