यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विवादों की खबरों के बीच एक साथ स्पॉट हुए Aishwarya Rai-अमिताभ बच्चन, Aaradhya के स्कूल पहुंची बच्चन फैमिली
Aishwarya Rai Amitabh Bachchan मौजूदा समय में बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में ऐसी खबरें साने आईं ...और पढ़ें

HighLights
- बहू ऐश्वर्या राय के साथ दिखे अमिताभ बच्चन
- ऐश ने बिग बी को इंस्टा पर किया अनफॉलो
- बच्चन फैमिली को लेकर चर्चाओं का माहौल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बना हुआ। बीते दिनों से ऐश और बच्चन फैमिली के बीच अनबन की खबरों ने माहौल गरमा रखा है। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस अपने ससुर और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई हैं।
ऐसे में बिग बी, अभिषेक बच्चन और ऐश का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बच्चन फैमिली के ये मेंबर्स आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन के दौरान एक साथ नजर आए हैं।
बहू ऐश्वर्या राय के साथ दिखे अमिताभ बच्चन
ऐश्वर्या राय का नाम जितना बी टाउन एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है, ठीक उसी तरह बच्चन खानदान की बहू के रूप में ऐश की एक अलग पहचान है। बीते दिनों से कुछ ऐसे कयास लग रहे हैं कि बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
View this post on Instagram
लेकिन मौजूदा समय में अमिताभ बच्चन के साथ ऐश के नजर आने से इन सभी विवादों की अफवाहों पर ब्रेक लगता दिख रहा है। इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऐश, अभिषेक बच्चन और बिग बी एक साथ स्पॉट हुए हैं।
View this post on Instagram
उनके साथ इस वीडियो में अमिताभ के नाती और एक्टर अगस्त नंदा भी नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो आराध्या बच्चन के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे का है, जिसमें बच्चन परिवार के ये तीन लोग एक संग नजर आए हैं।
खबरें और भी
ऐश ने बिग बी को इंस्टा पर किया अनफॉलो
कुछ दिन पहले इस खबर ने काफी तूल पकड़ा था कि ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन को इंस्टाग्राम हैंडल पर अनफॉलो कर दिया है। बिग बी इंस्टा पर करीब 74 लोगों को फॉलोबैक करते हैं, जिसमें अब उनकी बहू का नाम शामिल नहीं है।
लेकिन कहा ये भी गया कि अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या ने कभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलो ही नहीं किया था।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan Aishwarya Rai: अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बहू ऐश्वर्या को किया अनफॉलो, वजह करेगी हैरान?