एक-दूसरे की आंखों में डूबे ऐश्वर्या-अभिषेक, हाथ थामे दीवाली पार्टी में ली एंट्री; यूजर्स बोले- 'नो नजर प्लीज'
ऐश्वर्या और अभिषेक की दीवाली पार्टी की लेटेस्ट फोटोज ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है। सालों बाद ऐश्वर्या ...और पढ़ें

ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ में अटेंड की दीवाली पार्टी/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
इंटरनेट पर छाए ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन
मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी पर हाथ थामे पहुंचा कपल
ऐश्वर्या और अभिषेक को देख फैंस हुए इमोशनल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर एक लंबे समय से सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे थे। कभी उनके रिश्ते में अनबन की खबरे आईं, तो वहीं कईयों ने तो उनके तलाक तक की अफवाह उड़ा दी। इन सभी रूमर्स पर अब ऐश्वर्या और अभिषेक ने ट्रोलर्स को ऐसा जवाब दिया है, जिससे उनकी बोलती बंद हो जाएगी।
बीती रात मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने बांद्रा स्थित घर पर दीवाली पार्टी रखी। जिसे अटेंड करने के लिए कई बड़े सितारे पहुंचें। हालांकि, इन सभी सितारों में जिस कपल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा , वो थे ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक, जो हाथों में हाथ डाले एक साथ पहुंचे थे।
ऐश्वर्या का हाथ थामकर ली शानदार एंट्री
मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी से ऐश्वर्या और अभिषेक की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अभिषेक बच्चन रेड कारपेट पर ऐश्वर्या का हाथ थामे दिखाई दिए। जब फोटोग्राफर्स ने कपल को पोज करने के लिए कहा, तो कभी अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या के कंधे पर हाथ रखे दिखे, तो कभी एकटक अपनी ब्यूटीफुल वाइफ की खूबसूरत आंखों में देखते रहे।
सालों की शादी के बाद अभिषेक बच्चन का वहीं प्यार भरा अंदाज देखने के बाद ऐश्वर्या राय की स्माइल थमने का नाम नहीं ले रही थीं। जब अभिषेक ने प्यार से उनके कंधे पर हाथ रखा, तो बड़े ही प्यार से ऐश्वर्या राय ने भी उनके शोल्डर पर अपना सिर टिका दिया। जब पैपराजी ने ऐश्वर्या से मनीष मल्होत्रा के घर में एंट्री करते हुए सोलो फोटो मांगी, तो अभिनेत्री ने इशारों में ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की इन प्यार भरी फोटोज को देखने के बाद लोग अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं। कई फैंस तो लंबे समय बाद कपल को इस तरह से साथ में देखकर काफी भावुक हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "इन दोनों को जरा देखो, कितने प्यारे लग रहे हैं साथ में। भगवान करें कि इन्हें किसी भी तरह की नजर न लगे।"
Aishwarya with Abhishek Bachchan at Manish Malhotra's Diwali Party❤️ #aishwaryaraibachchan #abhishekbachchan https://t.co/cWEf9KHApq
— Raja (@RajaNunia2) November 5, 2026
ऐश्वर्या राय ने इस खास मौके पर लाल सुर्ख साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक की तारीफ करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं ऐश्वर्या पर से आंखें नहीं हटा पा रहा हूं। दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "ऐश्वर्या का चेहरा देखकर अच्छा लग रहा है, वो सच में अभिषेक के साथ ऐसे आकर कितनी खुश हैं।"
यह भी पढ़ें- 'उन्होंने कहा बेटी का स्वागत किया है तो मुझे...', जब Aishwarya Rai ने ससुर अमिताभ बच्चन के बारे में कही थी ये बात
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।