Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aishwarya ही नहीं, बेटी आराध्या का भी कांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया जोरदार स्वागत, मिला महंगा तोहफा

    Updated: Thu, 22 May 2025 01:05 PM (IST)

    Aishwarya Rai Cannes 2025 ऐश्वर्या राय एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। पिछले काफी समय से वो बेटी आराध्या के साथ इस इवें ...और पढ़ें

    ऐश्वर्या राय के साथ आराध्या बच्चन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    ऐश्वर्या राय के साथ आराध्या बच्चन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 22 साल से कांस फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं एक्ट्रेस
    2. नीस एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस का हुआ जोरदार स्वागत
    3. साथ में आराध्या बच्चन भी आईं नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने कान्स लुक (Cannes Film Festival) से सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस जब रेड कार्पेट पर चलीं तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया। एक्ट्रेस 20 मई को अपनी बेटी के साथ फ्रांस पहुंची थीं जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।

    उनके नीस हवाई अड्डे पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग यहां ऐश्वर्या राय को देखकर तो खुश हुए ही साथ में आराध्या के संस्कार और उनके मिले वेलकम गिफ्ट्स की भी तारीफ करने लगे।

    लॉन्ग कोट में नजर आईं ऐश्वर्या राय

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ऐश्वर्या राय के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में ऐश्वर्या एक लंबे नीले रंग के कोट में नजर आ रही हैं। उसके नीचे उन्होंने एक लंबा सफेद टॉप और काले रंग की पैंट्स पहनी हुई हैं। वहीं आराध्या ने नीले रंग की जींस के साथ एक काला कोट पहना हुआ है। ऐश्वर्या का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए एक व्यक्ति आया था। शख्स पहले हाथ मिलाकर ऐश्वर्या का वेलकम करता है इसके बाद आराध्या को एक गिफ्ट भी देता है।

    यह भी पढ़ें: Cannes 2025 : सिंदूर के साथ सफेद बनारसी साड़ी में Aishwarya Rai ने लूट ली महफिल, यूजर्स बोले-कांस की OG क्वीन

    View this post on Instagram

    A post shared by Aishwarya Rai Team🇲🇺 (@aishwarya_raifan)

    फैंस ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का किया स्वागत

    अपने पसंदीदा स्टार को आखिरकार फ्रेंच रिवेरा में आते देखकर फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने लिखा- लव मैं बहुत उत्साहित #AishwaryaAtCannes"। एक अन्य ने कमेंट किया,"वह वापस आ गई है"। दूसरे ने लिा,"Cannes 2025 में उम्मीद है कि वह धमाल मचाएंगी।

    खबरें और भी

    साल 2022 से इसका हिस्सा बनती आई हैं एक्ट्रेस

    ऐश्वर्या ने यहां लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर हिस्सा लिया और रेड कार्पेट पर अपने लुक से बवाल काट दिया। यह उनकी 22वीं रेड कार्पेट वॉक थी। ग्लोबल सुपरस्टार ने सबसे पहली बार साल 2002 में रेड कार्पेट पर वॉक की थी जब कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Cannes 2025: कभी किया मदहोश कभी उड़ाए अजीबों-गरीब लुक से फैंस के होश, Aishwarya Rai के कांस लुक पर एक नजर